फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   liquor mafia operatives brutally beaten the young man in indore, video viral

मध्यप्रदेशः शराब ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2020 10:04 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 02 Aug 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
liquor mafia operatives brutally beaten the young man in indore, video viral
शराब ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पीटा - फोटो : social media

शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा 20 वर्षीय एक युवक को बंधक बना कर उसे बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छह लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र नगर पुलिस थाना के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि इस वारदात के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया, 'जांच में पता चला है कि युवक को बंधक बनाकर पीटने की घटना सात-आठ दिन पुरानी है।' उन्होंने संबंधित शराब ठेकेदार के नाम का खुलासा किये बगैर बताया, 'सभी छह आरोपी एक शराब ठेकेदार के कर्मचारी हैं, जिसके शहर के अलग-अलग स्थानों पर ठेके चल रहे हैं।'
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने चोइथराम चौराहे पर स्थित शराब के एक बंद पड़े अहाते में 20 वर्षीय एक युवक को इस संदेह में पीटा कि वह अवैध शराब बेच कर ठेकेदार के कारोबार को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वीडियो के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। वीडियो में शराब के अहाते में कुछ लोग युवक को बंधक बनाकर उसे प्लास्टिक की सख्त पाइप से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि वह उनसे दया की भीख मांगते हुए कह रहा है कि वह अवैध शराब नहीं बेचता है और मकानों की छत की ढलाई का काम करता है।


अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को संदेह है कि खुद आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, ताकि शराब ठेके के क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले अन्य लोग भी उनसे खौफ खाएं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 342 (बंधक बनाना), धारा 294 (गाली-गलौच) और धारा 323 (मारपीट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed