फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Liquor contractor slapped the government Mineral Department fined 17 crores in Chhindwara

Chhindwara: शराब ठेकेदार ने शासन को लगा दिया चूना, खनिज विभाग ने ठोका 17 करोड़ का जुर्माना

Fri, 21 Oct 2022 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Oct 2022 05:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शराब व्यवसाय से जुड़े अज्जू ठाकुर ने बढ़ चिचोली में अवैध रूप से प्रस्तावित गिट्टी खदान में अवैध खनन कर शासन को लाखों का चूना लगा दिया। खनिज विभाग की टीम ने जांच के आधार पर शराब ठेकेदार के खिलाफ 17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Liquor contractor slapped the government Mineral Department fined 17 crores in Chhindwara
शराब ठेकेदार ने शासन को लगा दिया चूना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में शराब ठेकेदार अज्जू ठाकुर के शर्मा आदित्य राज स्टोन और राजना में प्रवीण चौहान के नाम से स्वीकृत पट्टों की जांच की गई। जांच में यहां अवैध खनन पाया गया, जिसमें लीज क्षेत्र के बाहर अवैध रूप से खनन किया गया है। विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पट्टेदार पर 17 करोड़ रुपये का जुर्माना प्रस्तावित करते हुए मामला कलेक्ट्रेट कोर्ट में भेजा है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कलेक्ट्रेट कोर्ट करेगी।

विज्ञापन


खनिज विभाग की टीम ने जिले के तीन स्टोन क्रेशरों की जांच की, जिसमें मुख्य रूप से बड़ चिचोली में रचना जैन, ग्राम हेटी (बनगांव) में मेसर्स आदित्य राज स्टोन और ग्राम राजना में प्रवीण चौहान के नाम से स्वीकृत पट्टों की नापजोख की गई। इस कार्रवाई में मेसर्स उज्जवल सिंह चौहान के 2.226 हेक्टेयर पट्टे की जांच में पाया कि पट्टेदार द्वारा लीज क्षेत्र के बाहर खनन कर लिया गया था। अधिकारियों ने एक लाख 13 हजार 400 घनमीटर पत्थर का अवैध उत्खनन पाया, जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए 17 करोड़ एक लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़ा है ठेकेदार...
शराब ठेकेदार अज्जू ठाकुर कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। ऐसे में यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। ऐसी चर्चा की जा रही है। हालांकि, खनिज विभाग की टीम मौके पर मुआयना करने पहुंची थी, जिसके आधार पर अवैध खनन पाया गया और खनिज विभाग की टीम ने यहां दबिश देकर कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed