फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leopard killed 12 Year Old girl in Madhya Pradesh

सीधी: जंगल में लकड़ी एकत्रित करने गई थी लड़की, अचानक आया तेंदुआ गला दबोचकर ले गया

Sun, 21 Feb 2021 04:02 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed 12 Year Old girl in Madhya Pradesh
बंगलुरु के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक दुखद घटना घटित हुई है। दरअसल, जिले में स्थित संजय बाघ अभयारण्य में तेंदुए के हमले में एक 12 साल की लड़की की जा चली गई।

विज्ञापन


मड़वास पुलिस चौकी प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि मृतका की पहचान सरोज गोंड के रूप में की गई है। वह झपरी गांव की रहने वाली थी और शिव नारायण सिंह गोंड़ की बेटी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार को संजय बाघ अभयारण्य के मड़वास के समीप जंगल में उस वक्त हुई, जब वह अपनी मां सहित अन्य महिलाओं के साथ खाना पकाने के लिए लकड़ी एकत्रित करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परौहा ने बताया, ‘‘जंगल में यह सभी महिलाएं थोड़े से फासले से लकड़ी बीन रही थीं। सरोज की मां उसके पास ही थी। अचानक तेंदुए ने सरोज के गले को जबड़े में दबोच लिया और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर उसे छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक तेंदुआ उसे छोड़कर भागा, तब तक सरोज की मौत हो चुकी थी।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मड़वास पुलिस चौकी में मामला दर्जकर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed