{"_id":"65c35703f906b889ed049cb4","slug":"leopard-died-under-suspicious-circumstances-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murena: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई तेंदुए की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murena: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई तेंदुए की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Wed, 07 Feb 2024 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:40 PM IST
सार
Murena: जिले के कैलारस तहसील के नेपरी पुल के नीचे खेत की बाउंड्री वॉल के तारों में तेंदुए का उलझा हुआ शव मिला है। जिसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मादा चीता वीरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलारस तहसील के नेपरी पुल के नीचे खेत की बाउंड्री वॉल के तारों में तेंदुए का उलझा हुआ शव मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि करंट से तेंदुए की मौत हो सकती है। फिलहाल वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। तेंदुए के शव की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
बाउंड्री वॉल के तारों में करंट
बता दें कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाउंड्री वॉल के तारों में उलझने से तेंदुए की मौत का होना बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि करंट से ही तेंदुए की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
