फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   kidnapping in Shivpuri: Kidnapped child in the greed of fifteen lakhs, three arrested, two picked up the child, the third was giving every news while staying in the village

Shivpuri News: पंद्रह लाख के लालच में किया था बच्चे का अपहरण, तीन गिरफ्तार, दो ने बच्चे को उठाया तीसरा गांव में रहकर दे रहा था हर खबर

Tue, 28 Dec 2021 02:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 02:00 PM IST
सार

शिवपुरी के भावखेड़ी गांव से एक बच्चे का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 लाख रुपये के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था। दो आरोपियों ने बच्चे को अगवा किया था और तीसरा आरोपी गांव में रहकर हर खबर आरोपियों तक पहुंचा रहा था। 

विज्ञापन
kidnapping in Shivpuri: Kidnapped child in the greed of fifteen lakhs, three arrested, two picked up the child, the third was giving every news while staying in the village
शिवपुरी में 15 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था। प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : GoPetition.com

विस्तार

शिवपुरी के भावखेड़ी गांव से एक बच्चे का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 15 लाख रुपये के लिए बच्चे का अपहरण किया गया दो आरोपियों ने बच्चे को अगवा किया था और तीसरा आरोपी गांव में रहकर हर खबर आरोपियों तक पहुंचा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 25 दिसंबर को फरियादी दामोदर पुत्र रामजीलाल यादव निवासी भावखेड़ी ने थाने आकर रिपोर्ट करवाई थी कि मेरे भतीजे नरेंद्र यादव का 6 साल का लड़का हरिओम तीन बजे से लापता था, हर जगह तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फिर शाम 4.26 बजे 9109032328 से एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि बच्चा मेरे पास है। पैसा तैयार रखना। कोई होशियारी की तो समझ लेना। उसके बाद फोन कट गया। फरियादी ने दोबार संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद आ रहा था।
विज्ञापन


फिरौती के लिए छोटे बच्चे का अपहरण का होने से पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। टीम ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी की और सभी अधिकारी व आस-पास के थाना प्रभारीगण व एडी टीम, सायबर टीम मौके पर आ गई। सभी लोगों ने मिलकर घेराबंदी की तो घबराकर आरोपियों ने बच्चे को गांव में ही रोड पर छोड़ दिया। बच्चे से पुलिस ने की गई तो उसने गांव के एक व्यक्ति का नाम बताया। जिसको गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैंने व गांव के ही एक मित्र ने दो माह पूर्व बच्चे को अगवा कर पन्द्रह लाख रुपये फिरौती मांगने की योजना बनाई थी, किन्तु बच्चे को अगवा करने का मौका 25 दिसंबर को मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि बच्चा अपने मित्र के साथ अक्सर मार मे खेलने आ जाता था, जिस पर हम लोग काफी दिन से नजर रखे थे। बच्चे को अगवा करने के बाद आरोपियों ने उसे मार मे स्थित सरसों के खेत में रखा था एवं परिजनो को फोन करने के लिए एक फर्जी सिम की व्यवस्था की थी। इस अपहरण कांड मे उक्त दोनों आरोपियों के अलावा एक आरोपी और सम्मिलित था। जो गांव में रहकर गांव में होने वाली हर हरकत की सूचना मोबाइल द्वारा इन तक पहुंचा रहा था। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed