फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Youth from Khargone found near India-Pakistan border

खरगोन: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने निकला युवक भारत-पाक सीमा के पास मिला, 1600 किमी दूर से तलाश लाई पुलिस

Sat, 10 Oct 2026 10:16 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

प्रेमानंद बाबा के दर्शन के लिए घर से निकला खरगोन का 24 वर्षीय युवक लापता हो गया था। पुलिस ने करीब 1600 किलोमीटर दूर जम्मू के सैनिक कॉलोनी क्षेत्र से उसे सकुशल बरामद किया। समाजसेवी जितेंद्र सिंह की सूचना और सहयोग से युवक को वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Youth from Khargone found near India-Pakistan border
प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : Premanand Ji Maharaj Instagram

विस्तार

प्रेमानंदजी महाराज के दर्शन करने के लिए घर से निकला 24 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में परेशान थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच युवक के जम्मू-कश्मीर के सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में मिलने की सूचना ने परिवार को राहत दी। खरगोन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 1600 किलोमीटर की दूरी तय की और युवक को सकुशल वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में जम्मू के समाजसेवी जितेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने युवक को सुरक्षित अपने पास रखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 1 सितंबर 2026 को युवक घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 6 सितंबर को थाना कोतवाली खरगोन में सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक बनवारीलाल मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने खरगोन और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में युवक के खंडवा की ओर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम खंडवा पहुंची और वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस दौरान युवक के ट्रेन से मथुरा-वृंदावन की ओर जाने की संभावना सामने आई। पुलिस लगातार उसकी जानकारी जुटाने में लगी रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महेश्वर में आनंद मेले पर पलटा फैसला, व्यापारियों के विरोध के बाद पुराने मैदान पर आयोजन को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी की सूचना से मिला सुराग
जांच के दौरान जम्मू के समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस के माध्यम से युवक के पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि युवक जम्मू के सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में मिला है और वह उनके पास सुरक्षित है। जितेंद्र सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को अपने घर पर रखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद खरगोन पुलिस ने जितेंद्र सिंह और जम्मू पुलिस से समन्वय कर युवक की पहचान की पुष्टि की।

1600 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची टीम
युवक के जम्मू में होने की पुष्टि के बाद खरगोन पुलिस की टीम वहां पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को सुरक्षित खरगोन लाया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के परिवार में राहत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed