फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Steering of bus failed in Khargone; Crash carrying 80 passengers into bushes, 27 injured

MP News: खचाखच भरी बस का स्टेयरिंग हुआ फेल; 80 यात्रियों को लेकर झाड़ियों में घुसी, 27 लोग घायल

Fri, 03 Nov 2023 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Nov 2023 02:54 PM IST
सार

Khargone News: ग्राम दोगांवा के रहने वाले सोहन सिंह दशोंदे ने बताया कि उनके भी बड़े भाई इस बस में सवार थे। उनके पैर और कंधे में चोट लगी है। लेकिन बस की सवारियों में से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

विज्ञापन
Steering of bus failed in Khargone; Crash carrying 80 passengers into bushes, 27 injured
बस दुर्घटना में घायल हुए लोग इलाज कराने अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत एक यात्रियों से खचाखच भरी बस शुक्रवार सुबह झाड़ियां में घुस गई। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने के चलते बस अनियंत्रित हो गई थी। हादसे के समय बस में करीब 80 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 27 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को कसरावद के प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से पांच गंभीर घायलों को खरगोन रेफर किया गया है। हालांकि दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर दोनों ही मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कसरावद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खरगोन जिले के ग्राम दोगांवा से इंदौर की ओर जाने वाली जैन बस सर्विस की बस का स्टेयरिंग फेल होने के चलते झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए 27 यात्रियों में से तकरीबन पांच लोग गंभीर घायल हैं। वहीं, बाकी लोग सामान्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कसरावद इलाज के लिए भेजा गया है, जहां से गंभीर घायलों को खरगोन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि घटना के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद बस में सवार लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग चीख-पुकार करने लगे। दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र कसरावद भेजा। वहां से गंभीर घायलों को खरगोन के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्राम दोगांवा के रहने वाले सोहन सिंह दशोंदे ने बताया कि उनके भी बड़े भाई इस बस में सवार थे। उनके पैर और कंधे में चोट लगी है। लेकिन बस की सवारियों में से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जैन ट्रैवल्स कंपनी की यह बस रोजाना सुबह के समय बकावां से इंदौर तक जाती है। इस तरह यह बस शुक्रवार सुबह छह बजे बकावां से रवाना हुई और सात बजे गोगावा पहुंची। उन्होंने बताया कि इन दोनों जगह से करीब 80 से 90 सवारी बस में बैठी थीं और गाड़ी भी तेज रफ्तार में थी। लेकिन ड्राइवर बोल रहा था कि स्टेयरिंग फेल हो गया है। लेकिन हकीकत क्या है यह हमें नहीं मालूम, क्योंकि जैसे ही गाड़ी अंदर घुसी तो हम खेत में थे। हम दौड़ के आए। फिर इन सब को संभाला और यहां अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed