फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Poachers of protected animal Chinkara were tied to a pole and beaten after thinking they were goat thieves

MP News: संरक्षित जीव चिंकारा के शिकारियों को बकरी चोर समझ खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस के आने पर खुला राज

Sun, 17 Sep 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 04:51 PM IST
सार

खरगोन जिले में ग्रामीणों ने कुछ लोगों को बकरी चोर समझकर खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उन्हें छुड़वाया तो पता चला कि वे संरक्षित जीव चिंकारा का शिकार कर लौटे थे। वन विभाग ने उन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने उनके साथ मारपीट करने वालों पर केस किया है। 

विज्ञापन
Poachers of protected animal Chinkara were tied to a pole and beaten after thinking they were goat thieves
बकरी चोर समझकर दो लोगों को खंभे से बांधकर पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में कुछ लोगों को खंभे से बांधकर पिटाई करने का  मामला सामने आया है। कुछ लोग जंगल से चिंकारा प्रजाति के हिरण का शिकार कर लौट रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें बकरी चोर समझ कर पकड़ लिया और उनकी खंबे से बांध कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने इस पूरी पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे से बंधे लोगों को छुड़वाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही मारपीट के चलते ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। शिकारियों पर वन्य प्राणी के शिकार मामले में वन विभाग ने भी मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम जामन्या में शनिवार के दिन ग्रामीणों ने कुछ लोगों की खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों को शंका थी कि यह लोग बकरी चोरी करने गांव में आए हैं। इसी के चलते उन्होंने शिकार कर लौट रहे लोगों को रोककर एक खंभे से बांध दिया और उसके बाद उनकी खूब पिटाई की। मामले में गोगावां चौकी प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि उन्हें शनिवार तड़के  करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि कुछ लोग बकरी चोरों को पकड़कर पीट रहे हैं। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर वहां एक हिरण मृत पाया गया, जिसकी जानकारी जुटाने पर मालूम चला कि कुछ लोग शिकार करके वापस आ रहे थे। उनको लोगों ने बकरी चोर समझ कर रोका और उनके साथ मारपीट भी की है, जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा है। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से शिकारियों को छुड़ाया और अस्पताल भिजवाया। साथ ही चिंकारा जैसे सुरक्षित वन्य प्राणी का शिकार करने के चलते वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने भी इसमें अपनी तरफ से वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भी शिकारियों से मारपीट करने के मामले में 7 से 8 ग्रामीण के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए शिकारियों के नाम मोहन पिता फुनदिया और राकेश पिता डेमा हैं। दोनों भगवानपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों से फिलहाल वन विभाग और पुलिस टीम की संयुक्त पूछताछ जारी है, जिसके बाद सोमवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed