{"_id":"65c89007e91865d8390d55c1","slug":"nimar-got-the-status-of-independent-university-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: निमाड़ को मिला स्वतंत्र विश्वविद्यालय का दर्जा, काम आया सात हजार निमाड़ियों का हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: निमाड़ को मिला स्वतंत्र विश्वविद्यालय का दर्जा, काम आया सात हजार निमाड़ियों का हस्ताक्षर अभियान
Sun, 11 Feb 2024 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:44 PM IST
सार
Khargone: खरगोन जिले में एक नए स्वतंत्र विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा हुई है। मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक आदेश जारी कर जिले में क्रांतिसूर्य टंट्या भील नाम से स्वतंत्र विश्वविद्यालय बनाये जाने की घोषणा भी कर दी है तो वहीं इसके लिए विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
निमाड़ को मिला स्वतंत्र विश्वविद्यालय का दर्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले में क्रांति सूर्य टंट्या भील नाम से एक नया विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा मध्य प्रदेश शासन ने की है, इसके बाद इसके लिए आदेश भी जारी हो चुके हैं। प्रदेश शासन के इस निर्णय से संपूर्ण निमाड़ जनपद में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस विश्वविद्यालय से क्षेत्र के न केवल एक करोड़ निमाड़ी जनमानस को लाभ होगा बल्कि निमाड़ी लोकभाषा, संस्कृति और लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
सात हजार हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन
बता दें कि अखिल निमाड़ लोक परिषद् और न्यास इसके लिए कईं बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और संस्कृति मंत्री को जिलाधीशों के माध्यम से ज्ञापन भी दे चुका था। गत 2022 में स्वतंत्र विश्वविद्यालय हेतु न्यास अध्यक्ष जगदीश जोशीला के नेतृत्व में संपूर्ण निमाड़ में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था, जिसमें सात हजार हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन तत्कालीन मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सौंपा गया था।
विज्ञापन
इसी तरह परिषद् की विभिन्न इकाइयों द्वारा भी इस बाबत ज्ञापन समय-समय पर दिए गए। आज जब स्वतंत्र विश्वविद्यालय का आदेश जारी हुआ तो आसपास के 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जिसके चलते परिषद् की विभिन्न इकाइयों व अध्यक्ष जीवनलाल शर्मा और कोषाध्यक्ष संतोष राठौड़ के नेतृत्व में परिषद के सदस्यों ने आतिशबाजी कर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
