{"_id":"65dd7f9559c580dadd0b0e5a","slug":"mp-news-salary-deducted-from-171-teachers-by-declaring-them-absent-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 171 शिक्षकों को गैरहाजिर बताकर काट लिया वेतन, बाबू पर हुई कार्रवाई पर नहीं मिला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 171 शिक्षकों को गैरहाजिर बताकर काट लिया वेतन, बाबू पर हुई कार्रवाई पर नहीं मिला पैसा
Tue, 27 Feb 2024 11:52 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:52 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 171 शिक्षकों का वेतन गैरहाजिर बताकर काट लिया गया। जब विरोध हुआ तो तत्कालीन बाबू को निलंबित किया गया है। इसके बाद भी शिक्षकों को सात दिन का काटा वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते हुए शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के झिरन्या विकासखण्ड में 100 से अधिक शिक्षकों ने सोमवार शाम सहायक आयुक्त कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि सात दिन के अंदर इनका काटा गया वेतन वापस नहीं मिलता है तो उग्र प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में ही धरना देंगे। तब तक सभी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, सितंबर 2022 में जिले के करीब 171 शिक्षकों का वेतन गैरहाजिर होने के नाम पर काट लिया गया था। इसके चलते जिला कलेक्टर से शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के तत्कालीन बाबू को पद से निलंबित करते हुए प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्रभार वापस ले लिया गया था। हालांकि, इस मामले में अब तक शिक्षकों का कटा हुआ वेतन वापस नहीं मिला है। इसे लेकर सभी शिक्षक प्रदर्शन करने जिला मुख्यालय पहुंचे थे
विज्ञापन
झिरनिया ब्लॉक के कई शिक्षक सोमवार शाम अपने स्कूलों और परीक्षाओं के काम निपटाकर जिला मुख्यालय स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय उनसे मिलकर आवेदन देने पहुंचे थे। हालांकि, वे इंदौर जाने के चलते शिक्षकों से नहीं मिल पाए। शिक्षकों ने यहां प्रदर्शन भी किया। उनकी मांग थी कि उनका वर्ष 2022 में काटा गया वेतन सात दिन के भीतर उनके खातों में जमा करवाया जाए। अन्यथा वे अब उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। साथ ही जब तक उनका काटा गया वेतन नहीं मिलता है, तब तक वे काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन
बहुत कर लिया निवेदन, अब देंगे धरना
इस मामले में शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीय ने बताया कि सार्थक उपस्थिति के नाम पर सितंबर 2022 में झिरन्या ब्लॉक के तात्कालिक सहायक आयुक्त रोड अंबा और बाबू वास्कले जी की हठधर्मिता और लापरवाही के कारण लगभग 171 शिक्षकों का वेतन काट लिया गया था। हमारे सारे साथी स्कूल गए थे। हमारी बहनें एक दिन के शासकीय अवकाश हरतालिका तीज पर थीं। हमारे कुछ साथी विधिवत मेडिकल अवकाश स्वीकृत करा कर गए थे। कुछ साथी शासन के ऑर्डर के साथ खंडवा बीएड कॉलेज गए थे। अब बहुत निवेदन कर लिया, आने वाले दिनों में हम यहां पर धरना देंगे।
