फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP Crime News Cyber Thugs Fraud Committed by Genrating AI Voice Details News in Hindi

MP News: रोती-बिलखती बेटी की आवाज सुनाकर ठगी, ढाई घंटे तक बात कर परिवार को उलझाए रखा, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 20 Mar 2024 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

MP News:  जिले में साइबर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हुए अनूठे तरीके से ठगी को अंजाम दिया है। यहां के पेट्रोल पंप व्यवसायी को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉलिंग पर इंदौर में पढ़ रही उनकी बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई और उसे दो सहेलियों के साथ सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार करना बताया। वहीं इस मामले को रफा दफा करने के लिए इन ठगों ने पचास हजार रुपये की मांग की, जिसे पूरा कर दिया गया। 

विज्ञापन
MP Crime News Cyber Thugs Fraud Committed by Genrating AI Voice  Details News in Hindi
रोती-बिलखती बेटी की आवाज सुनाकर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन नगर के एक पेट्रोल पंप संचालक श्याम भंडारी के परिवार को उनकी इंदौर के हॉस्टल में रह रही बेटी को सहलियों संग सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार करने का बताते हुए व्हाट्सएप कॉलिंग कर पहले तो डराया गया, जिसके बाद मामले को रफा दफा करने के नाम पर उनसे रुपये मांगे गये। शातिर बदमाश इस दौरान बेटी की माता ममता और पिता श्याम भंडारी से करीब ढाई घन्टे तक व्हाट्सएप कालिंग के जरिये बात करते रहे। वहीं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उन्हें बेटी की आवाज का वाइस क्लोन कर उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुना कर डराते भी रहे। जिस पर परिवार ने बेटी की रिहाई के लिए मांगे गए 50 हजार रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये। हालांकि बदमाश इसके बाद सीबीआई के नाम पर और भी पैसे मांगते रहे। जिससे परिवार को धोखाधड़ी की आशंका हुई और उन्होंने अपने स्थानीय रिश्तेदारों को होस्टल भेजकर बेटी की जानकारी ली तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित ने दी जानकारी
वहीं व्यवसायी की पत्नी ममता भंडारी ने बताया कि सुबह-सुबह उनके पास व्हाट्सएप कॉल आया था और उन्होंने बताया कि हम सीबीआई से बोल रहे हैं और आपकी बेटी ने सहेलियों संग मिलकर किसी के साथ फ्रॉड किया है। इतना सुनते ही मेरी हालत खराब हो गई और मैंने उनसे पूछा कि सर क्या करना है आप बताओ, हम आपसे आकर मिल लेते हैं। तब वह बोले हम जैसा बताएं वैसा वैसा करते जाना और आपकी बेटी ने अभी तक गुनाह कबूल नहीं किया है और वह बता रही है कि वह अच्छी फैमिली से है। हम उसको अलग से रिहा कर देंगे, आप मिलो मत और बताओ आपके पास कितना पैसा निकल आएगा और कितने जेवर निकल आएंगे। फिर वे अकाउंट में पचास हजार रुपये डालने का बोलने लगे, और इस दौरान उन्होंने ढाई घंटे तक मोबाइल चालू रखा और मुझे किसी से बात करने को मना कर दिया। जिस पर मैंने अरेंज करके उनको ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। पैसे डालने के बाद वह फिर से बोलने लगे और पैसे डालो तब छोड़ेंगे। इस बीच परिवार वालों को जानकारी हो गई और फिर बेटी का मालूम किया तो वह अपने रूम में आराम से सोते हुई मिली।
विज्ञापन


फोन पर सुनाई बेटी के चीखने की आवाजें
वहीं ममता ने बताया कि ठगों का जैसे ही फोन आया था, मैंने तुरंत अपनी बेटी को फोन लगाया। तब उन्होंने मुझसे कहा कि आप क्या कर रहे हो, बेटी को फोन क्यों लगा रहे हो। उसका फोन डीआईजी साहब के पास है। जबकि बेटी नींद में होने के चलते फोन नहीं उठा पाई और इस दौरान उन्होंने बेटी के चीखने की बहुत आवाजें मुझे सुनाई, जिसे सुनकर मैं घबरा गई और उन पर यकीन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
मामले का खुलासा होते ही पीड़ित भंडारी परिवार ने इन्दौर क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस के पास भी वाइस क्लोन से वारदात करने का यह अनोखा मामला पहुंचा है। इन्दौर क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है। इधर इस गंभीर मामले के बाद पीड़ित परिवार भी आमलोगों से अपील कर रहा है की वे बढ़ते हुए साइबर क्राइम से सतर्क रहें और इस तरह किसी फ्रॉड के बहकावे में ना आये तो वहीं बिना कन्फर्म किये कोई भी पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर ना करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed