फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP Crime: Dead body of girl student found in field when she left home for college in Khargone

MP Crime: कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा, गांव के पास खेत में मिला शव; परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Tue, 09 Jan 2024 12:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

Khargone Hindi News: परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय छात्रा घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शव मिलने के बाद छात्रा के परिजन और ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
MP Crime: Dead body of girl student found in field when she left home for college in Khargone
मृतका अनीता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 20 वर्षीय युवती का यह शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ ही दूरी के एक खेत से बरामद हुआ, जहां टमाटर की फसल लगी हुई थी। छात्रा के शव के साथ कंधे पर उसका बैग भी टंगा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के ऊन थाना क्षेत्र के सेगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत अक्षरवाड़ी से पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सुबह गांव के बकरी चराने वाले लड़कों ने टमाटर के खेत में मृतका का शव देखकर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, 20 वर्षीय छात्रा अनीता घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शव मिलने के बाद छात्रा के परिजन और ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस टीम ने घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया है। उसके बाद छात्रा की मौत के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी तरुणेंद्र बघेल ने बताया कि सेगांव में एक 20 साल की बालिका का शव कल एक टमाटर के खेत में मिला है। उसे लेकर थाना ऊन में मर्ग पंजीबद्ध कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि एडिशनल एसपी बघेल ने बताया कि फिलहाल तो कुछ भी जांच में अभी तक सामने नहीं आ पाया है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की उसी गांव की है जिसको लेकर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। बहुत जल्द इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed