फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Lesbian Aunt Took Away Her Minor Niece Made Demands and Physically Abused Her

Khargon: लेस्बियन निकली चाची, नाबालिग भतीजी को भगाकर ले गई, मांग भरी और पति बनकर किया शरीरिक शोषण; जानें मामला

Tue, 02 Apr 2024 03:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Apr 2024 03:18 PM IST
सार

Khargon News: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के इससे पहले भी 8-10 महिलाओं के साथ समलैंगिक संबंध रहे हैं। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, महिला का पति उसकी समलैंगिकता से अनजान था।

विज्ञापन
Lesbian Aunt Took Away Her Minor Niece Made Demands and Physically Abused Her
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में समलैंगिक संबंधों का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला अपनी नाबालिग भतीजी को भगाकर ले गई और उससे शादी कर दी। आरोपी महिला ने पीड़िता की मांग में सिंदूर भार और उससे विवाह कर लिया। पति बनने के लिए उसने खुद का हुलिया भी चेंज कर लिया और पुरुषों की तरह रहने लगी। पुलिस ने महिला समेत नाबालिग युवती को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला के इससे पहले भी 8-10 महिलाओं के साथ समलैंगिक संबंध रहे हैं। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, महिला का पति पत्नी की समलैंगिकता से अनजान था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ओंकारेश्वर क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय महिला की शादी एक साल पहले खरगोन जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर उमरखाली गांव के एक युवक से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही वह महिला अपने जेठ की 16 साल की नाबालिग बेटी (भतीजी) के साथ संबंध बनाने लगी। 27 मार्च को आरोपी महिला ने घर में बताया कि वह कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रही है। वह अपने साथ नाबालिग भतीजी को भी ले गई। इसके बाद वह नाबालिग को धार जिले के पीथमपुर ले गई और एक कमरे में मांग भरकर, माला और मंगलसूत्र पहनाकर उससे विवाह कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी महिला ने पति की तरह दिखने के लिए अपने बाल भी कटा लिया। वह नाबालिग भतीजी के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी। इस दौरान आरोपी चाची ने कई बार  भतीजी का शारीरिक शोषण भी किया। इधर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी संसाधनों की मदद से महिला को तलाश कर लिया, जिसके बाद नाबालिक को दस्तयाब कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लेस्बियन है, शादी से पहले भी उसके 8-10 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चाची बहला फुसलाकर ले गई
पुलिस ने बताया कि बताया कि 27 तारीख को झूमर खाली से महिला और नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। नाबालिग लड़की के लिए 363 का अपराध दर्ज किया गया था। नाबालिग को पीथमपुर से दस्तयाब किया गया। पूछताछ में नाबालिक ने कहा कि उसके और चाची के बीच पहले लंबे समय से शारीरिक हैं, हमारी ट्यूनिंग अच्छी थी। चाची मुझे बहला फुसलाकर शादी करने का बोलकर घर से लेकर आई थीं।


चाची ने बदला हुलिया 
नाबालिग लड़की ने बताया कि पीथमपुर में हम पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। चाची ने यहां माला और मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर ली थी। उन्होंने अपना गेटअप भी बदल लिया था। उन्होंने लड़कों जैसे बाल कटवा लिए थे और पैंट शर्ट पहनने लगी थी। इसी बीच उन्होंने कई बार मेरा शारीरिक शोषण किया । पुलिस ने बताया कि नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला समलैंगिक संबंधों का है, इससे पहले भी आरोपी महिला के कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed