फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Three Policemen Dead in a Road Mishap near Sanawad in Madhya pradesh

Khargone: ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार सनावद में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, दो गंभीर

Sat, 02 Sep 2023 04:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 02 Sep 2023 04:03 PM IST
सार

खरगोन में ड्यूटी से सनावद लौट रहे दो सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल हैं। उन्हें इंदौर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Khargone: Three Policemen Dead in a Road Mishap near Sanawad in Madhya pradesh
खरगोन जिले के सनावद में सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी शुक्रवार को खरगोन में निकले शिव डोले से ड्यूटी कर अपने निजी वाहन से सनावद लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार पेट्रोल पम्प के सामने खड़े डंपर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को इंदौर रैफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है ।

विज्ञापन


खरगोन के सनावद थाना अंतर्गत ग्राम बडूद के एस्सार पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। खरगोन में शुक्रवार को निकले महाधिष्ठा सिद्धेश्वर महादेव के डोले से ड्यूटी कर तड़के करीब तीन बजे सभी पुलिसकर्मी अल्टो कार क्रमांक एमपी-10-CA 6548 से निकले थे। दुर्घटनाग्रस्त कार को एसआई विमल तिवारी चला रहे थे। उनके पास एसआई रमेश भास्कर, पीछे आरक्मषक नोज कुमावत, कोमल सिंह दांगोडे और रघुवीर रावत बैठे हुए थे। सुबह करीब 4:33 बजे बडूद के पास एस्सार पेट्रोल पंप के सामने खड़े राखड़ से भरे डंपर को पीछे से अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों सवारो में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के 20 मिनट बाद वहां से गुजर रहे एक दूध वाले ने घायलों को कार में फंसा देखा। बडूद से कुछ लोगों को मदद के लिए बुलाया गया। करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के मालिक को भी फोन लगाया और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल और मृतकों को एंबुलेंस ने दो बार में सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलो को तत्काल मोरी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में एसआई विमल कुमार तिवारी, एसआई रमेश भास्करे और आरक्षक मनोज कुमावत शामिल हैं। घायलों में कोमल सिंह दांगोडे और रघुवीर सिंह रावत का इलाज इंदौर में चल रहा है। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त कार का निरीक्षण भी किया। सिविल अस्पताल पहुंचे। एसपी ने मृतकों के शवों को देखा। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के निर्देश दिए। सनावद थाना के टीआई निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि मृतक विमल तिवारी इंदौर के रहने वाले थे। मृतक रमेश भास्करे बुरहानपुर एवं आरक्षक मनोज कुमावत सिमरोल (इंदौर) के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिश्रा और पटेल ने जताया शोक
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की मौत पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कृषि मंत्री कमल पटेल ने शोक जताया है। मिश्रा ने कहा कि हादसे में दो उप-निरीक्षक एवं एक आरक्षक के निधन की सूचना से मन आहत है। हादसे में घायल एक आरक्षक एवं एक होमगार्ड सैनिक को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। हादसे के बारे में खरगोन एसपी से फोन पर बात कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पटेल ने कहा कि इस भीषण सड़क हादसे से मन बहुत दु:खी हुआ। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर के चरणों में उन्हें स्थान मिले। मंत्री पटेल ने कहा कि दु:ख की इस कठिन घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed