{"_id":"65222b18ca8952fd8c0afa43","slug":"khargone-the-vehicle-of-youth-going-to-omkareshwar-fell-30-feet-from-a-culvert-without-railing-two-died-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे युवाओं का वाहन बगैर रेलिंग की पुलिया से 30 फीट नीचे गिरा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे युवाओं का वाहन बगैर रेलिंग की पुलिया से 30 फीट नीचे गिरा, दो की मौत
Sun, 08 Oct 2023 09:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 09:37 AM IST
सार
Khargone News: खरगोन जिले के बड़वाह के काटकूट मार्ग पर ग्राम बरझर के पास इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे इंदौर के युवाओं की एक SUV गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। तेज रफ्तार गाड़ी पुलिया से करीब 30 फीट नीचे गिर गयी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले में बड़वाह के समीप एक गांव में देर रात भीषण हादसा हो गया। यहां इंदौर से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे 20 युवाओं के दल का एक SUV वाहन पुलिया से करीब 30 फीट नीचे गिर गया। हादसे के समय SUV में कुल 8 लोग सवार थे, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने गाड़ी के शीशे और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। इनके साथी पीछे आ रहे दो वाहनों की मदद से सभी को बड़वाह के प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, बाकी सभी को गंभीर घायल होने के चलते इंदौर रेफर किया गया है।
खरगोन जिले के बड़वाह के काटकूट मार्ग पर ग्राम बरझर के पास इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे इंदौर के युवाओं की एक SUV गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। तेज रफ्तार गाड़ी पुलिया से करीब 30 फीट नीचे गिर गयी। पुलिया पर रेलिंग नहीं होने और अंधेरे के चलते कार जोरदार आवाज के साथ नीचे गिरी, जिसे सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरन्त मौके पर पहुंचे । प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक गाड़ी नीचे गिरने के बाद कई बार पलटी खा कर उलट गयी थी, जिसे ग्रामीणों ने सीधा कर कांच और दरवाजा तोड़कर उसमें फंसे 8 लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच इन्ही युवाओं के अन्य परिचित जो दो वाहनों से पीछे आ रहे थे, उनके वाहनों की मदद से सभी घायलों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते की बड़वाह एसडीओपी भी अस्पताल पहुंचीं, जहां मौजूद चिकित्सकों ने गम्भीर घायल हुए कुणाल नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं इसके कुछ देर बाद ही एक अन्य घायल युवक आकाश जाट की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि इनके साथी छह अन्य युवकों की हालत भी फिलहाल गम्भीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल एवं आकाश सहित शेष सभी घायल युवक भी इंदौर के ही निवासी हैं। ये एवं इनके साथी करीब 20 युवा कुल तीन वाहनों में सवार होकर ओखला में ओखलेश्वर हनुमान के दर्शन करने के बाद महिंद्रा एक्सयूवी वाहनों से खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के दर्शन करने जा रहे थे । जिस दौरान देर रात इनके साथ ये हादसा हो गया ।