फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Rain wreaked havoc fields across the district were submerged many cattle died due to lightning

Khargone News: बारिश ने बरपाया कहर, जिलेभर के खेत हुए जलमग्न, बिजली गिरने से कई मवेशियों की मौत

Tue, 28 Nov 2023 11:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

Khargone News: मध्यप्रदेश में रविवार से ही बारिश का दौर शुरू है। खरगोन जिले में भी लगातार हो रही तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां कई क्षेत्रों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Khargone News: Rain wreaked havoc fields across the district were submerged many cattle died due to lightning
बारिश के बाद खेत में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रविवार दोपहर से बदल छाने के बाद रिमझिम बरसात की शुरुआत हुई, जो कि धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गई, जिसके बाद लगातार 24 घंटे तक जिले में बारिश जारी है। इसी बीच बारिश के साथ चल रही तेज हवा और आंधी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाया। लगातार हो रही बारिश के बाद से कई किसानों के खेत जलमग्न हो गए तो वहीं, उनकी खेतों में लगी लाखों की फसलें भी बर्बाद हो गई। जानकारी के अनुसार एक किसान के घर में बिजली गिरने से तीन बैलों की भी मौत हो गई, जिसके बाद अब किसानों को सरकार से मुआवजे की आस है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में रविवार से ही बारिश का दौर शुरू है। प्रदेश के खरगोन जिले में भी लगातार हो रही तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां कई क्षेत्रों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के धूलकोट गांव में तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे जिसके चलते पहाड़ी नदी नाले भी उफान पर आ गए। इसके साथ ही मौसम में भी ठंडक घुली है। 
विज्ञापन


बिजली गिरने से तीन बैलों की हुई मौत 
खरगोन जिले के ही सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत शरदपुरा के पटेल फल्या में एक किसान बनिया पिता सदियां के बाड़े में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बैलों की मौत हो गई है। जिसके बाद प्रभारी तहसीलदार ने पटवारी को पंचनामा बनाने के निर्देश दिए हैं। इधर किसान संतोष माली ने बताया कि बे मौसम हुई बारिश ने हमारी लाखों की फसल बर्बाद कर दी है। बारिश की फसल से पहले हुए सूखे की मार के बाद अब राहत के लिए रबी और चने की फसल से उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम हो रही इस बारिश ने रही सही उम्मीद को भी तोड़ दिया। अब शासन हमारी मदद करे और राहत राशि दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed