फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Female mineral inspector's dominance, late night raid, four tractors including one JCB seized

Khargone News: महिला खनिज निरीक्षक की दबंगई, देर रात धावा बोल एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर किए जब्त

Thu, 08 Feb 2024 01:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 08 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

खरगोन की महिला खनिज अधिकारी ने देर रात को सरकारी बेड़ी से मुरम खोद रही एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Khargone News: Female mineral inspector's dominance, late night raid, four tractors including one JCB seized
खरगोन में देर रात को खनिज अधिकारी ने अवैध खनन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला खनिज अधिकारी ने बड़ी ही सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए देर रात सरकारी बेड़ी से अवैध रूप से मुरम खोदकर निकाल रही एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया। नज़दीकी पुलिस चौकी अहीरखेड़ा की अभिरक्षा में इन वाहनों को खड़ा करवाया गया है। इसके बाद इस मामले में खनीज माफिया के खिलाफ अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना और जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं महिला खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार की हिम्मत की हर कोई दाद दे रहा है। खरगोन के जिला खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार की सूझबूझ से देर रात अवैध मुरम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई है। मुखबिर से मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पुलिस चोकी अहीरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम उमरियाव में जेसीबी मशीन के जरिये मुरम के अवैध खनन की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खनिज अधिकारी ने अपनी टीम को सूचना दी। इसके बाद खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार के नेतृत्व में खनिज दल मौके पर भेजा गया। एक जेसीबी सरकारी बेड़ी से मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए पाई गई। उस जेसीबी से वहां मौजूद चार ट्रैक्टरों में मुरम भरी जा रही थी। खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन सहित चारों ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर रात लगभग 12.30 बजे नजदीकी पुलिस चौकी अहीरखेड़ा में खड़ा करवाया गया। इस प्रकरण में अवैध उत्खननकर्ता के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed