{"_id":"655ae0800d119adacc0565d5","slug":"khargone-news-father-jumped-into-the-river-with-his-three-children-two-children-died-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: पिता ने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, दो बेटों की मौत, बाप-बेटी जिंदा बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: पिता ने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, दो बेटों की मौत, बाप-बेटी जिंदा बचे
Mon, 20 Nov 2023 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:58 AM IST
सार
Khargone News: खरगोन की कुंदा नदी में एक पिता अपने तीन बच्चों के साथ कूद गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि पिता और बच्ची को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में रखे बच्चों के शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरगोन शहर से करीब 5 किमी दूर उमरखली रोड़ पर वाटर वर्क के समीप रविवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक पिता अपने ही तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गया। हालांकि कुछ ही दूरी पर मछली पकड़ रहे मछुआरे और कुछ युवकों की सतर्कता से युवक और आठ वर्षीय लड़की को बचा लिया गया, जबकि एक चार और सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बदहवास पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए, जिस पर पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। समाजजनों को समझाईश देकर अस्पताल से रवाना किया गया।
एसडीओपी से मिली जानकारी अनुसार संजय नगर बिलाल मस्जिद निवासी बिलाल उर्फ बिल्लू पिता वाहिद अपने तीन बच्चों 7 वर्षीय फैजल, 8 वर्षीय सुहाना और 4 वर्षीय अरहान के साथ शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। 5 बजे के करीब परिजनों को मोबाइल पर सूचना मिली कि वह संतोषी माता के समीप कुंदा नदी में बच्चों के साथ कूद गया है। हादसे में बिलाल और सुहाना को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया जबकि अरहान और फैजल की डूबने से मौत हो गई, दोनों बच्चों का पीएम कराया जा रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।