{"_id":"68ea07c81f8ccecd030d4bae","slug":"khargone-news-12-people-including-six-students-injured-in-two-road-accidents-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, स्कूल बस और मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, छह छात्रों समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, स्कूल बस और मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, छह छात्रों समेत 12 घायल
Sat, 11 Oct 2025 01:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:01 PM IST
सार
इन दोनों हादसों में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव लाया गया। यहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में पलटा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीकनगांव क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कुछ ही घंटों के अंतराल में एक स्कूल बस और मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने की घटनाएं सामने आईं। इन दोनों हादसों में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया।
विज्ञापन
एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी गोविंदपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार छह छात्र घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बस से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि हादसे के समय बस की रफ्तार तेज थी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और यातायात नियंत्रण की कमी को हादसे की बड़ी वजह बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा
विज्ञापन
मिर्च तोड़ने जा रहे थे मजदूर
एक अन्य घटना में शासकीय छात्रावास के सामने मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार मजदूर पास के गांवों से मिर्च तोड़ने के लिए जा रहे थे। पिकअप पलटने से कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इधर, जिला अस्पताल में भी गंभीर घायलों को लाया गया, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
