{"_id":"64dd93da10313b7a1605d6e5","slug":"khargone-in-a-road-accident-the-girl-hand-was-severed-from-the-body-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: बच्ची ने हाथों पर सजाई थी मेहंदी, हादसे में शरीर से कटकर अलग हुई बांह, बेटी को देख बदहवास हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: बच्ची ने हाथों पर सजाई थी मेहंदी, हादसे में शरीर से कटकर अलग हुई बांह, बेटी को देख बदहवास हुए परिजन
Thu, 17 Aug 2023 08:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:58 AM IST
सार
Khargone News: अंशिका को नींद आने के चलते मां ने अपने स्कार्फ से उसे ढक लिया था। तेज बाइक पर स्कार्फ का दूसरा सिरा लहरा रहा था जो बाइक के पिछले टायर में जाकर फंस गया। इसके बाद स्कार्फ के साथ ही लिपटी हुई मासूम बालिका भी खिंच गई और हाथ अलग हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन में हुए एक अजीब सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम का हाथ उसके कंधे से ही अलग हो गया। वायरल वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है। दोपहर का है। जानकारी के अनुसार चार साल की मासूम अंशिका अपने माता पिता के साथ जिले के चित्तौड़गढ़ - भुसावल स्टेट हाईवे पर जा रही थी। इस दौरान अचानक मासूम की मां का स्कार्फ बाइक के पिछले पहिए में फंस गया और उसके साथ मासूम का हाथ भी पहिए में आ कर कंधे के पास से अलग हो गया। हादसे के बाद बालिका दर्द से कराह उठी तो वहीं उसके माता-पिता बदहवास हो गए। राहगीरों की मदद से उसे पास ही के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया था। फिलहाल बालिका का इलाज जारी है।
हादसा खरगोन से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिस्टान चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घट्टी की है। बताया जा रहा है कि राकेश सोलंकी अपनी पत्नी सलिता और चार साल की अंशिका को बाइक पर बैठा कर चित्तौड़गढ़-भुसावल स्टेट हाईवे से जा रहे थे। इस दौरान अंशिका को नींद आने के चलते मां ने अपने स्कार्फ से उसे ढक लिया था। तेज बाइक पर स्कार्फ का दूसरा सिरा लहरा रहा था जो बाइक के पिछले टायर में जाकर फंस गया। इसके बाद स्कार्फ के साथ ही लिपटी हुई मासूम बालिका भी खिंच गई और उसका हाथ टायर में ही फंसकर कंधे से अलग हो गया।
अचानक हुए हादसे में बच्ची के माता पिता कुछ समझ ही नहीं पाए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और उन्होंने ही बालिका के शरीर से अलग होकर टायर में फंसे हुए हाथ को बाहर निकाला। इस दौरान दर्द से कराहती मासूम का रो रो कर बुरा हाल था, वहीं उसके माता-पिता बदहवास हो चले थे। राहगीरों ने उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां के डॉक्टर ने बालिका का प्राथमिक उपचार कर उसे इंदौर रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। हादसे के समय बच्ची ने अपने हाथों में मेहंदी लगा रखी थी जिसे देखकर राहगीरों का मन पिघल गया।
विज्ञापन
इधर मासूम का इलाज करने वाले डॉक्टर निशांत महाजन ने बताया कि बालिका के परिजन मासूम का शरीर से कट कर अलग हुआ हाथ लेकर आए थे। यहां बालिका का प्राथमिक उपचार कर उस कटे हुए हाथ को चिकित्सीय तौर पर सुरक्षित बॉक्स में रखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। जहां उचित ट्रीटमेंट और सर्जरी के जरिए उस हाथ को वापस शरीर के साथ जोड़ा जा सकता है।