फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone Accident happened with car riders from Gujarat at blind turn car overturned and fell into ditch

Khargone: गुजरात के कार सवारों के साथ अंधे मोड़ पर हुआ हादसा, पलटी खाकर खाई में गिरी कार पेड़ से टकराई

Tue, 11 Jun 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

गुजरात के कार सवारों के साथ अंधे मोड़ पर हादसा हुआ है। बता दें कि कार पलटी खाकर खाई में गिर गई और पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Khargone Accident happened with car riders from Gujarat at blind turn car overturned and fell into ditch
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के मंडलेश्वर में हुए एक हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी गुजरात के रहने वाले हैं, जिनके चार पहिया वाहन के साथ नर्मदापुल के पास स्थित ब्लाइंड टर्न पर हादसा हो गया। यहां सड़क के मोड़ पर इनकी कार असंतुलित होकर खाई में गिर पड़ी, जिसके बाद गिरते हुए सामने लगे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


वहीं, हादसे में कार सवार सभी पांच व्यक्ति घायल हुए हैं। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल खरगोन के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पांच घायलों को किया गया है खरगोन रेफर
वहीं, घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास एक्सीडेंट में घायल पांच लोगों को लाया गया है। जो कि सभी गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं। इनके एक्सरे करने पर अभी मालूम चला है कि दो-तीन लोगों की हड्डियां टूट गई हैं, जिसके चलते आगे के इलाज के लिए उन्हें खरगोन के अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि, इनमें से तीन घायलों की ही हड्डी टूटी है। लेकिन सभी पांचों को खरगोन के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed