{"_id":"64f53c9a099e6c552300e116","slug":"khargon-protest-against-bjp-declared-candidate-rajkumar-meo-begins-in-maheshwar-bjp-takes-out-rally-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा', BJP प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ता, बाइक रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: 'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा', BJP प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ता, बाइक रैली निकाली
Mon, 04 Sep 2023 07:40 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 07:40 AM IST
सार
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने चुनाव से तीन महीने पूर्व महेश्वर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषणा के बाद से ही महेश्वर विधानसभा में भाजपा के द्वारा अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार मेव का विरोध शुरू हो गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विरोध विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
BJP प्रत्याशी के विरोध में कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध रैली का आयोजन किया। बाइक रैली तीन अलग-अलग जगह से शुरू हुई। पहले बलवाड़ा मंडल से कराही होते हुए कतार गांव पहुंची। महेश्वर एवं मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कतरगांव से सामूहिक विधानसभा स्तरीय रैली की शुरुआत की। कतार गांव से संयुक्त रैली में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली में सम्मिलित हुए। रैली नांद्रा धरगाव से मंडलेश्वर होती हुई महेश्वर पहुंची।
विज्ञापन
गौशाला से होते हुए गांधी चौक, मेन रोड़ से विजय स्तभ पर राजकुमार मेव के खिलाफ हाथों में कटआउट लेकर 'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा-गद्दार नहीं चलेगा' नारों के साथ नारे लगाते हुए रैली निकाली। विजय विजय स्तंभ चौराहे पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रैली में तकरीबन 1000 से अधिक टू व्हीलर वाहन सम्मिलित थे।
विज्ञापन
मेव का इस वजह से हो रहा है विरोध
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी, तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हुई थी। उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था।
विज्ञापन
बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला फूंका था। इसके बाद पिपलगोन में प्रभारी और कृषि मंत्री कमल पटेल का घेराव कर विरोध किया था। करही में भाजपा पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव के समर्थक और उनके विरोधी आपस में भिड़ गए थे।
