{"_id":"65a4f059905b44055f0eedc9","slug":"khargon-government-female-teacher-had-to-bear-brunt-of-using-a-knife-on-a-young-man-fir-registered-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargon News: शासकीय महिला शिक्षक को भारी पड़ा युवक पर चाकू चलाना, दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargon News: शासकीय महिला शिक्षक को भारी पड़ा युवक पर चाकू चलाना, दर्ज हुई एफआईआर
Mon, 15 Jan 2024 02:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:14 PM IST
सार
शिक्षिका का कहना है, युवक आए दिन स्कूल में आकर अश्लील भाषा में अपशब्दों का प्रयोग करता था। घटना वाले दिन भी मेरी गाड़ी के पास आकर मुझसे अपशब्द कहने लगा था।
विज्ञापन
धर्मवीर सिंह, एसपी खरगोन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक शासकीय महिला शिक्षक फिलहाल विवादों में है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक पर चाकू से हमला किया और वह घायल हो गया। वहीं, घायल युवक की शिकायत पर महिला शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है और महिला शिक्षिका ने भी अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला खरगोन जिले के मोतीपुरा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। जहां एक महिला शिक्षिका पदस्थ है, वाहन पार्किंग की बात को लेकर महिला शिक्षिका भारती मालवीय द्वारा प्रताप नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पूरे मामले में शिक्षिका का कहना है कि प्रताप आए दिन स्कूल में आकर अश्लील भाषा में अपशब्दो का प्रयोग करता था। घटना वाले दिन भी मेरी गाड़ी के पास आकर मुझसे अपशब्द कहने लगा, उस समय मेरे पास फल काटने का चाकू था, मैं उसे हटाने का प्रयास कर रही थी, वह अचानक मेरे ऊपर आ गया, जिससे उसे चाकू लग गया। मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि किन परिस्थितियों में घटना घटित हुई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
