{"_id":"65f9cb16f9806a32c009cf4e","slug":"khargon-fire-broke-out-in-third-floor-of-house-controlled-with-help-of-five-fire-brigades-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargon News: रहवासी एरिया की तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, पांच फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargon News: रहवासी एरिया की तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, पांच फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया
Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
सार
खरगोन शहर के विश्वशखा कॉलोनी में इंजीनियर के तीन मंजिला मकान में मंगलवार रात करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन नगर में मंगलवार देर शाम रहवासी इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के पॉश एरिया में गिनी जाने वाली विश्वशखा कॉलोनी के एक मकान की तीसरी मंजिल में यह आगजनी की घटना हुई है। अचानक हुई इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
खरगोन नगर की विश्वशखा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अचानक एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रवासी भी अपने घरों से डरकर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह नगर के ही एक इंजीनियर की रहवासी बिल्डिंग है। बिल्डिंग से लपटें उठते देख क्षेत्रवासियों ने आनन-फानन में बिल्डिंग में रखी गैस की टंकियां तुरंत बाहर निकाल कर फेंके, जिससे बड़ी घटना होने से रोका जा सका। मिली जानकारी अनुसार, यह आग इंजीनियर सुनील निगम के मकान में लगी थी। सुनील निगम के मुताबिक, उनकी पत्नी शाम को दीपक लगाने के बाद कालोनी के मंदिर गई थीं। जहां से लौटने पर उन्होंने देखा कि उनका घर आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन
देर शाम शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित बिल्डिंग में लगी आग के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ था। वहीं, निगम के पांच फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। हालांकि, अब तक किसी जनहानी की खबर नहीं है। वहीं, आग पर भी काबू पाया जा चुका है। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देख मौके पर खरगोन एडिशनल एसपी सहित एसडीएम भी पहुंचे हैं और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखे हैं।
विज्ञापन
