{"_id":"65c77610b01b726b280e4a46","slug":"khargon-father-threatened-and-raped-his-step-minor-daughter-for-four-days-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: सौतेली नाबालिग बेटी को धमकाकर पिता करता रहा चार दिनों तक दुष्कर्म, मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: सौतेली नाबालिग बेटी को धमकाकर पिता करता रहा चार दिनों तक दुष्कर्म, मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Sat, 10 Feb 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:41 PM IST
सार
अपनी ही नाबालिग सौतेली बेटी को धमकाकर पिता चार दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी को एकांत में ले जाकर दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे धमकाया और उसके साथ तीन से चार दिन तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। सौतेले पिता के इस कुकर्म को जब आसपास के लोगों ने देखा, तब उन्होंने इस सारी घटना को पीडिता की मां को बताया। उसके बाद उसने बड़वाह थाने पहुंचकर शनिवार को अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरी घटना के बारे में बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी पिता मूल रूप से खंडवा जिले के अंतर्गत पुनासा तहसील क्षेत्र में रहने वाला है। हालांकि, वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ करीब दो महीने से बड़वाह क्षेत्र में रह रहा था। जहां उसका पूरा परिवार मजदूरी का कार्य कर रहा था। थाना प्रभारी ठाकुर के अनुसार, आरोपी की नियत शुरू से ही अपनी बेटी पर खराब थी। पिछले दिनों जब उसकी मां काम पर जाती, तब वह मौके का फायदा उठाकर अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उससे लगातार चार दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नाबालिग को उसकी मां को मार देने की धमकी देता, जिससे डरकर नाबालिग अपने साथ हो रहे इस अपराध को सहती रही।
विज्ञापन
नाबालिग ने रोते-रोते बताई दुष्कर्म की दास्तान
ठाकुर ने बताया कि दुष्कृत्य करने के लिए आरोपी अपनी बेटी को नदी-नाले के किनारे या झाड़ियों में लेकर जाता था। लेकिन ऐसा करते हुए उसे किसी परिचित ने देख लिया और उसकी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद मां के पूछने पर बेटी ने डरकर पहले तो मना किया, लेकिन बाद में रोते-रोते पिता की सारी करतूत बताई।
विज्ञापन
दस साल पहले पति गया था छोड़कर
घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर बड़वाह पुलिस थाने पहुंची।जहां उसने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई। इधर, पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था, जिसके बाद से ही उसने आरोपी से दूसरी शादी की थी और तब से ही वह आरोपी के साथ रह रही थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
