फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   CM Mohan Yadav said that all public welfare and development schemes will continue.

MP News: जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं रहेंगी जारी, अयोध्या जाने वालों का किया जाएगा स्वागत- सीएम यादव

Tue, 02 Jan 2024 11:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को प्रदेश के खरगोन जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो भी किया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद सीएम यादव ने लगभग 182 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही यहां पहुंचे सीएम यादव ने मंच से प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि विकास की जितनी भी योजनाएं प्रदेश में लागू है वे सभी जारी रहेंगी।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav said that all public welfare and development schemes will continue.
जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं रहेंगी जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले में नए साल के आगाज पर प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव ने शहर के नवग्रह मेला ग्राउंड पर एक जनसभा को संबोधित किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो करते हुए जनता का आभार भी माना। इसके बाद मंच से मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं, तो वहीं पहले से चल रही योजनाओं को आगे भी निरंतर चलाने की बात कही। इसके साथ ही निमाड़ क्षेत्र के विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कई बातें कही।

विज्ञापन


अपनी सभा के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों, नानकोडी बैराज, 7.54 करोड़ लागत की झिरन्या और करही बैराज भगवानपुर, भिकनगांव झिरनिया मार्ग पर 5.88 करोड़ लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में 2 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन


योजनाओं का क्रियान्वयन रहेगा जारी 
खरगोन के नवग्रह मेला ग्राउंड में आयोजित अपनी सभा के दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही जनकल्याण और विकास की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन निरंतर जारी रहेगा, कोई भी योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आवश्यक धनराशि का प्रबंध कर सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवग्रह मेला क्षेत्र के विकास के लिए 25 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने खरगोन में अपनी सभा के दौरान निमाड़ क्षेत्र को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में समूचे निमाड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। दक्षिण से आने वाले रेल मार्ग को निमाड़ क्षेत्र से ले जाने के लिए नया ट्रेक विकसित करने संबंधी प्रस्ताव पर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। इस क्षेत्र में विकसित हो रहे फोर लेन से विकास के द्वार खुलेंगे। निमाड़ क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 



अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का करेंगे स्वागत-वंदन 
अपनी सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में मालवा-निमाड़ के क्रांतिकारियों का अमूल्य योगदान रहा है। टंट्या मामा और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान से ही स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। लोकतांत्रिक व्यवस्था ने गरीब परिस्थिति के प्रतिभावान व्यक्तियों को देश की बागडोर संभालने का अवसर प्रदान किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना देकर देश के विकास को गति प्रदान की। अब देश नई व्यवस्था से जुड़ने जा रहा है। राजा के रूप में जनसेवक और आदर्श पुत्र के प्रतिमान भगवान श्री राम 22 जनवरी को अयोध्या में विराजेंगे। इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल का सम्पूर्ण विश्व साक्षी होगा। मध्यप्रदेश से जिन-जिन मार्गों से श्रद्धालु अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे, उन सभी मार्गों पर फूल बिछाकर श्रद्धालुओं का स्वागत-वंदन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed