फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Two Arrested with Brown Sugar Worth 2 Lakh in Sanawad, Pulsar Bike Used for Smuggling Seized

खरगोन: अवैध मादक पदार्थों पर पुलिस का शिकंजा, 2 लाख की ब्राउन शुगर और बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे

Tue, 13 Oct 2026 09:49 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 09:49 AM IST
सार

सनावद में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Khargone: Two Arrested with Brown Sugar Worth 2 Lakh in Sanawad, Pulsar Bike Used for Smuggling Seized
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सनावद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटर साइकिल भी जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में सनावद कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लॉज, ढाबों की जांच के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान न्यू इंदौर-इच्छापुर खंडवा रोड स्थित प्रतीक्षालय के पास बड़वाह की ओर से एक पल्सर मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों बाइक वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर के गोदाम में मिला हजारों लीटर अवैध इंस्ट्रीयल साल्वेंट, गोदाम मालिक सहित तीन पर एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों की पहचान अरुण पिता संतोष योगी (37) और सुनील पिता संतोष कौशल (35) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भूरा पाउडर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने इसे ब्राउन शुगर बताया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। पुलिस ने इस मामले में अपराध के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed