फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   A bus filled with school children going to picnic in Khargone overturned; 28 children injured

Khargone News: पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी; 28 बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 01 Oct 2023 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Oct 2023 05:28 PM IST
सार

Khargone: खरगोन में बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। उसमें करीब 45 बच्चे सवार थे। इस हादसे में  28 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंदौर के निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे महेश्वर पिकनिक मनाने बस से आए हुए थे।

विज्ञापन
A bus filled with school children going to picnic in Khargone overturned; 28 children injured
पलटी हुई स्कूल बस और घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में स्कूली बच्चों से भरी एक बस पलट गई। बस में करीब 45 बच्चे सवार थे, जिनमें से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। वहीं, 25 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। इंदौर के निजी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चे महेश्वर पिकनिक मनाने बस से आए हुए थे। इसी बीच स्कूली बच्चों से भरी यह बस जामघाट के पास अचानक पलट गई। फिलहाल घायल बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए इंदौर के अस्पतालों में भेजा गया है। वहीं, मंडलेश्वर पुलिस मौके पर मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खरगोन के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले जामघाट पर रविवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस पलट गई। बस में हादसे के वक्त करीब 45 बच्चे मौजूद थे। उनमें से हादसे में तीन बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। जबकि करीब 25 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इंदौर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंदौर के फोनिक्स टाउन, केलोढ़ाला स्थित न्यू आदर्श विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चे महेश्वर पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे के पहले सभी बच्चों ने जामघाट माता के दर्शन किए थे। उसके बाद कुछ दूरी पर ही स्थित जामघाट पर बच्चों से भरी यह बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद पर्यटकों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। वहीं, इन्हीं लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि सूचना मिलते ही मंडलेश्वर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों की मदद की। साथ ही घटना का शिकार हुई बस के साथ चल रही दो और स्कूल की बसों ने भी तुरंत मदद करते हुए बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed