फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: The one who shot the SP arrested from Kasrawad

खरगोन उपद्रव: एसपी को गोली मारने वाला कसरावद से गिरफ्तार, पैर में मारी थी गोली

Fri, 22 Apr 2022 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 08:40 PM IST
सार

खरगोन में रामनवमी जुलूस निकलने के दौरान हुए उपद्रव में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी तिलक सिंह ने मामले जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहसीन उर्फ वसीम को पुलिस ने कसरावद क्षेत्र से पकड़ा है।
 

विज्ञापन
Khargone nuisance: The one who shot the SP arrested from Kasrawad
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले आरोपी मोहसीन उर्फ वसीम को पुलिस ने कसरावद क्षेत्र से पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी तिलक सिंह ने मामले जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहसीन उर्फ वसीम को पुलिस ने कसरावद क्षेत्र से पकड़ा है। डीआईजी तिलक सिंह ने बताया कि आरोपी खरगोन के संजय नगर का रहने वाला है। उसी ने रामनवमी के दौरान जुलूस के दौरान एसपी चौधरी पर गोली चलाई थी, जिसे सायबर सेल की टीम ने कसरावद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मोहसीन आदतन अपराधी है, उस पर पहले से चार प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट समेत मारपीट के प्रकरण हैं। आरोपी मोहसीन से पूछताछ की जा रही। पुलिस तलवार चलाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। 10 अप्रैल को खरगोन हिंसा में 50 लोग से ज्यादा घायल हुए थे। घायलों में एसपी सहित 6 पुलिस के जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन


अब तक 159 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी
खरगोन उपद्रव के फरार 106 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कमांडेंट अंकित जायसवाल ने बताया है कि रामनवमी जुलूस हिंसा के मामले में अब तक 159 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्रीश खान मौत मामले में 5 आरोपियों पर केस दर्ज
खरगोन उपद्रव में युवक इब्रीश उर्फ सद्दाम खान की मौत के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 5 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं वहीं, 3 आरोपी अब भी फरार हैं। पकड़े गए एक आरोपी पर एनएसए लगाया है। अब तक खरगोन हिंसा मामले में पुलिस तीन आरोपियों पर एनएसए लगा चुकी है।

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की ढील
खरगोन में हालात लगभग सामान्य हो चुके हैं। प्रशासन भी अब सख्ती में ढील बढ़ा रहा है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक शनिवार को खरगोन में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की ढील दी जा रही है। इस दौरान सभी तरह की दुकानें खोली जा सकेंगी।

अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के अवकाश किए प्रतिबंधित
शहर में निर्मित विषम परिस्थितियों को चलते कोई भी जिलाधिकारी बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर मुख्यालय छोड़कर अवकाश पर नहीं जा पाएंगे। इस संबंध में अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी किए हैं।

खरगोन हिंसा:युवक की हत्या के आरोप  में पांच गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन में हिंसा के दौरान एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी फरार हैं। इस बीच खरगोन में जनजीवन सामान्य स्थिति की ओर है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।


खरगोन हिंसा में सबसे पहले सफाईकर्मी इबरीश खान (28) की मौत हुई थी। पुलिस ने कहा कि उसकी मौत पत्थर के वार से सिर में गंभीर चोट आने के कारण हुई थी। खरगोन जिले के प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने बताया, इबरीश की हत्या के मामले में संदीप, दिलीप, अजय, दीपक और अजय कर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed