फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Shivam, who was injured on the day of Ramnavami, regained consciousness, family members breathed a sigh of relief

खरगोन उपद्रव: रामनवमी के दिन घायल हुए शिवम की हालत में सुधार, 5 दिन बाद आया होश, परिजनों ने ली राहत की सांस

Fri, 15 Apr 2022 04:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:35 PM IST
सार

खरगोन में रामनवमी के दिन उपद्रव में घायल शिवम शुक्ला को पांच दिन बाद होश आ गया है। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Khargone nuisance: Shivam, who was injured on the day of Ramnavami, regained consciousness, family members breathed a sigh of relief
अस्पतला में भर्ती शिवम शुक्ला की हालत में सुधार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले में रामनवमी के दिन हुए उपद्रव में घायल शिवम शुक्ला को पांच दिन बाद होश आ गया है। इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती शिवम की हालत में अब सुधार है। शिवम की तबीयत में सुधार होने के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। शिवम रविवार से इंदौर के अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है। बवाल वाले दिन वह उपद्रवियों की चपेट में आ गया था, जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई है। शिवम की हालत में सुधार होने के बाद उसे वेंटिलेटर से हटाकर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सीएचएल अस्पताल जाकर शिवम का हालचाल जाना। मनीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सिवम का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाए। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। खबरें आ रही थी कि शिवम के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। कुछ समाजिक संगठनों ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है, ताकि शिवम का इलाज हो सके।  
विज्ञापन


बहन की शादी टली
शिवम की बहन कृतिका शुक्ला की शादी 17 अप्रैल को होना तय था। लेकिन शिवम की हालत को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बहन की शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। शिवम शुक्ला धार जिले का रहने वाला है।उसकी बहन की शादी गुजरात में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगोन में रहकर पढ़ाई कर रहा है शिवम
धार जिले के रहने वाला शिवम खरगोन में अपने मामा के यहां रहता है। वह खरगोन के पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा है। घटना वाले दिन शिवम अपने मामा के लड़के और कुछ दोस्तों के साथ सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। जिस समय उपद्रवियों ने पथराव किया उसी दौरान शिवम को गोली लग गई और वह घायल हो गया। 

  
पढ़ने में होशियार है शिवम
गंभीर रूप से जख्मी शिवम को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिवम की हालत को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। शिवम की मामी ने बताया कि उनका भांजा पढ़ने में बेहद होशियार है। बहन की शादी को लेकर वह काफी उत्साहित था, उसने शादी के लिए नए कपड़े भी लिए थे। वहीं , परिजनों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि बड़ी घटना होने के बाद भी किसी ने शिवम की हालत के बारे में जानकारी नहीं ली। विधायक कुछ ही दूरी पर रहते हैं लेकिन न तो उनसे किसी तरह की मदद मिली न ही उन्होंने सुध ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed