{"_id":"6257daf6dda6eb54cd0ec63b","slug":"khargone-nuisance-shivam-fighting-for-life-and-death-did-not-regain-consciousness-even-after-36-hours-sister-s-marriage-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन उपद्रव: जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा शिवम, 36 घंटे बीतने के बाद भी नहीं आया होश, टल गई बहन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन उपद्रव: जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा शिवम, 36 घंटे बीतने के बाद भी नहीं आया होश, टल गई बहन की शादी
Thu, 14 Apr 2022 07:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 07:12 PM IST
सार
खरगोन उपद्रव में गोली लगने से घायल शिवम का इंदौर के अस्पताल में इलाज जारी है। 36 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी शिवम को होश नहीं आया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिवम शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले में रामनवमी के दिन हुए उपद्रव में घायल हुए शिवम शुक्ला को चार दिन बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया है। शिवम घटना वाले दिन के बाद से इंदौर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। गंभीर चोट की वजह से सिर की कुछ हड्डियां टूटकर ब्रेन में चली गई थी, जिसका डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर दिया है। फिलहाल शिवम की हालत में सुधार तो है लेकिन 36 घंटे से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सीएचएल अस्पताल जाकर शिवम का हालचाल जाना। मनीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सिवम का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाए। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। खबरें आ रही थी कि शिवम के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। कुछ समाजिक संगठनों ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है, ताकि शिवम का इलाज हो सके।
बहन की शादी टली
शिवम की बहन कृतिका शुक्ला की शादी 17 अप्रैल को होना तय था। लेकिन शिवम की हालत को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बहन की शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। शिवम शुक्ला धार जिले का रहने वाला है।उसकी बहन की शादी गुजरात में हो रही है।
विज्ञापन
खरगोन में रहकर पढ़ाई कर रहा है शिवम
धार जिले के रहने वाला शिवम खरगोन में अपने मामा के यहां रहता है। वह खरगोन के पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा है। घटना वाले दिन शिवम अपने मामा के लड़के और कुछ दोस्तों के साथ सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। जिस समय उपद्रवियों ने पथराव किया उसी दौरान शिवम को गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पढ़ने में होशियार है शिवम
गंभीर रूप से जख्मी शिवम को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिवम की हालत को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। शिवम की मामी ने बताया कि उनका भांजा पढ़ने में बेहद होशियार है। बहन की शादी को लेकर वह काफी उत्साहित था, उसने शादी के लिए नए कपड़े भी लिए थे। वहीं , परिजनों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि बड़ी घटना होने के बाद भी किसी ने शिवम की हालत के बारे में जानकारी नहीं ली। विधायक कुछ ही दूरी पर रहते हैं लेकिन न तो उनसे किसी तरह की मदद मिली न ही उन्होंने सुध ली।