फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Irfan arrested, accused of spreading violence by waving sword on Ram Navami, was absconding for 30 days

खरगोन उपद्रव: रामनवमी पर तलवार लहराकर हिंसा फैलाने वाला आरोपी इरफान गिरफ्तार, 30 दिन से फरार था

Wed, 11 May 2022 03:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 May 2022 03:36 PM IST
सार

खरगोन जिले में रामनवमी पर हुए उपद्रव के दौरान तलवार लहराकर हिंसा फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंगों के बाद से करीब 30 दिन से फरार था। पुलिस ने उसे 11 मई को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Irfan arrested, accused of spreading violence by waving sword on Ram Navami, was absconding for 30 days
खरगोन उपद्रव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले में रामनवमी पर हुए उपद्रव के दौरान तलवार लहराकर हिंसा फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंगों के बाद से करीब 30 दिन से फरार था। पुलिस ने उसे 11 मई को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


खरगोन उपद्रव वाले दिन तलवार लहराते हुए लोगों पर हमला करने की कोशिश रहा था साथ ही उसने दंगों को भड़काने की कोशिश की थी। वहीं हिंसा रोकने की कोशिश कर रहे एसपी सिद्धार्थ चौधरी के सामने भी इरफान ने तलवार लहराते हुए आतंक फैलाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


बता दें 9 मई को पुलिस ने खरगोन हिंसा के मास्टर माइंड अफजल डिजायर समेत 3 इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। आईपीएस मियांमन मोहल्ला क्षेत्र निवासी अफजल अली उर्फ अफजल डिजायर को इंदौर, इकबाल बाली को जावरा और कैफ को कसरावद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अभी तक 72 मामलों में 182 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चला कर उन्हें घायल करने वाला मोहसिन उर्फ वसीम को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed