फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Case registered against 5 accused in Ibrish Khan death case, 2 arrested, 1 on NSA,

खरगोन उपद्रव: इब्रीश खान मौत मामले में 5 आरोपियों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार, 1 पर लगा NSA, कर्फ्यू में मिली राहत

Fri, 22 Apr 2022 08:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 08:50 AM IST
सार

खरगोन जिले में रामनवमी के उपद्रव में मारे गए मुस्लिम युवक इब्रीश की मौत के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 5 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Case registered against 5 accused in Ibrish Khan death case, 2 arrested, 1 on NSA,
मृतक इब्रीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन उपद्रव में युवक इब्रीश उर्फ सद्दाम खान की मौत के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 5 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं वहीं, 3 आरोपी अब भी फरार हैं। पकड़े गए एक आरोपी पर एनएसए लगाया है। अब तक खरगोन हिंसा मामले में पुलिस तीन आरोपियों पर एनएसए लगा चुकी है। 
विज्ञापन


बता दें खरगोन जिले के आनंद नगर में रामनवमी पर हुए पथराव में इब्रीश खान (28) निवासी इस्लामपुरा की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन के आरोपियों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने जिन 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। उनमें दिलीप गांगले, अजय सोलंकी, अजय कर्मा, दीपक प्रधान व संदीप शामिल हैं। पकड़े गए दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों के पास से युवक की मौत के कुछ सबूत भी मिले हैं। खरगोन जिले में रामनवमी के दौरान हुए उपद्रव में अब तक पुलिस 154 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। वहीं 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक 63 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू में 4 घंटे की राहत
शुक्रवार को जिले में कर्फ्यू में लोगों को 4 घंटे की राहत दी गई है। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक लोग मेडिकल, दूध, फल, सब्जी, किराना, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक के साथ इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, बर्तन दुकान, हार्डवेयर मटेरियल, मिठाई, नमकीन, सैलून, खाद-बीज, आटा चक्की, बैंक और पोस्ट ऑफिस के काम कर सकेंगे। वहीं, कपड़ा दुकान, कटलरी और ज्वेलरी की दुकानें भी खोली जा सकेंगी। फिलहाल जिला प्रशासन ने गाड़ियों पर पाबंदी बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed