फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News: Firing and loot at petrol pump in Barwah, one injured

Khargone News: बड़वाह में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, लूट की वारदात को दिया अंजाम, एक घायल

Sat, 01 Jul 2023 05:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 01 Jul 2023 05:26 PM IST
सार

खरगोन जिले के बड़वाह में शुक्रवार रात को अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर चार फायर किए, जिससे एक कर्मचारी घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Khargone News: Firing and loot at petrol pump in Barwah, one injured
बड़वाह पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शुक्रवार देर शाम चार अज्ञात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 4 फायर किए जिससे पम्प पर काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया, जिसे बड़वाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। लूट की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक हाइवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम बड़वाह के महेश्वर रोड रत्नपुर फाटे स्थित पेट्रोल पम्प पर लूट की नियत से बाइक सवार बदमाशो ने सेल्समैन का पर्स छीन कर फायरिंग कर दी। घटना में सेल्समैन जितेन्द्र पटेल को दो से तीन जगह छर्रे लगे हैं। पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने जितेन्द्र को बडवाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पम्प संचालक आशीष चौरसिया का कहना है कि पेट्रोल पम्प पर वह खुद मौजूद थे। तीन अन्य कर्मचारियों से भी बदमाशों ने लूट की है। बदमाश लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में घायल के रिश्तेदारों एवं परिचितों की भीड़ जमा हो गई। रतनपुर निवासी जितेन्द्र ने बताया कि रत्नपुर फाटे स्थित ओम साईं एंड फिल पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे पेट्रोल पम्प पर ही खड़ा था। तभी दो बाइक पर चार बदमाश लूट की नीयत से आए थे। पूछताछ करने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग की और लूट की वारदात को अंजाम दिया।  

बड़वाह थाने के टीआई जगदीश गोयल ने बताया कि कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों की फायरिंग में एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में भी कैद हुई है।। हम और भी सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। पुलिस आसपास के हाईवे पर स्थित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालेगी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed