{"_id":"63aefa7aebb818346517d5f9","slug":"khargone-land-worth-crores-was-taken-over-by-the-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khargone: करोड़ों की जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली, महिला सभा को लीज पर दी थी, दुरुपयोग होने पर छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: करोड़ों की जमीन प्रशासन ने कब्जे में ली, महिला सभा को लीज पर दी थी, दुरुपयोग होने पर छीनी
Fri, 30 Dec 2022 09:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:28 PM IST
सार
26 दिसंबर 2022 को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दुकानदारों सहित महिला सभा को लीज पर दी गई दुकानें और परिसर को तीन दिन में खाली करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद आज कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
खरगोन में करोड़ों की जमीन पर कब्जा लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की जमीन कब्जे में ली है। दरअसल ये जमीन महिला सभा को निराश्रित बालकगृह के अनुदान पर लीज पर दी गई थी। लेकिन इसका व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। जमीन करीब तीन हजार वर्गफीट की है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 14 दुकान, ऑफिस, 5 भवनों को सील कर दिया है।
बता दें कि वर्ष 1973 और वर्ष 1977 में निराश्रित बालगृह के संचालन लेकर प्रशासन ने महिला सभा को तीन हजार स्क्वेयर फीट और करीब आधा एकड़ जमीन लीज पर दी थी, लेकिन संस्था द्वारा वर्ष 2015 से निराश्रित बाल गृह का संचालन बंद कर दिया था। वर्ष 2015 में इसकी शिकायत की गई। कलेक्टर न्यायालय में चल रहे प्रकरण के बाद हाल ही में 26 दिसंबर 2022 को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दुकानदारों सहित महिला सभा को लीज पर दी गई दुकानें और परिसर को तीन दिन में खाली करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद आज कार्रवाई की गई। संस्था द्वारा जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई की गई है। यही नहीं महिला सभा ने बिना अनुमति 14 दुकानों का निर्माण कर लिया गया था।

ये जमीन महिला सभा को निराश्रित बालकगृह के अनुदान पर लीज पर दी गई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्रवाई के दौरान खरगोन एसडीएम ओमनारायण सिंह बडकुल, तहसीलदार योगेंद्र मौर्य, एसडीओपी राकेशमोहन शुक्ला और सीएमओ प्रियंका पटेल के साथ भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद था। एसडीएम ओम नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि कलेक्टर न्यायालय के निर्णय अनुसार कार्रवाई की गई है। महिला सभा द्वारा उद्देश्यो के उल्लंघन करने पर प्रशासन ने महिला सभा को दी जमीन को राजसात कर ऑफिस भवन और 14 दुकानों को सील किया है।