{"_id":"618d1a21eb26273d15141900","slug":"khargone-controversy-among-the-people-of-fisheries-committee-three-fishermen-drank-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन: मछली पालन समिति के लोगों में विवाद, तीन मछुआरों ने पीया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन: मछली पालन समिति के लोगों में विवाद, तीन मछुआरों ने पीया जहर
Thu, 11 Nov 2021 06:56 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:56 PM IST
सार
खरगोन जिले में मछली पकड़ने को लेकर उठे विवाद की वजह से तीन मछुआरों ने जहरीली दवा पीकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
खरगोन में जहरीली दवा पीने वाले मछुआरे को अस्पताल में भर्ती किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के ग्राम जेठवाय में मछली पालन समिति के लोगों में विवाद हुआ। इसके बाद तीन मछुआरों ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तीनों को गंभीर अवस्था मे बड़वाह स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बड़वाह के ग्राम जेठवाय में करीब 10 वर्ष पूर्व मछुआरों द्वारा तालाब से मछली पकड़ने के लिए एक समिति का गठन कर सभी सदस्यों से 11-11 हजार रुपये लिए गए थे। गुरुवार को सुबह समिति के सदस्य जब तालाब से मछली पकड़ने पहुंचे तभी उनके बीच मछली पकड़ने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद मछुआरे शुभम पिता रामा रायकवार, अजय पिता संतोष और गोलू पिता संतोष निवासी जेठवाय ने जहरीली दवाई पी ली। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों को बड़वाह अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर तीनों युवकों सहित परिजनों के बयान लिए हैं।
मांगे जा रहे थे रुपये
मछुआरे बंटी का कहना है कि 10 वर्ष पूर्व हम लोग मछली पकड़ने के लिए 11-11 हजार रुपये जमा कर चुके थे। अब दबंग लोग मछली नहीं पकड़ने दे रहे हैं। जब मछली पकड़ने पहुंचे तो फिर से 10-10 हजार रुपये की जबरन मांग कर रहे हैं। इस बीच विवाद के चलते अजय, शुभम ओर गोलू ने जहरीली दवाई पी ली। इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।