फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone: Baba, who claimed to get rid of alcohol through tantra-mantra, tried to rape, the woman was troubled by her husband's addiction

खरगोन: तंत्र-मंत्र से शराब छुड़ाने का दावा करने वाले बाबा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति की लत से परेशान थी महिला

Sat, 12 Mar 2022 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

खरगोन में तंत्र-मंत्र से शराब की लत छुड़ाने का दावा करने वाले पाखंडी बाबा ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर बाबा के पास पहुंची थी। महिला के परिजनों ने बाबा को पकड़ लिया है। अब बाबा सलाखों के पीछे है।
 

विज्ञापन
Khargone: Baba, who claimed to get rid of alcohol through tantra-mantra, tried to rape, the woman was troubled by her husband's addiction
पाखंडी बाबा ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खरगोन में तंत्र-मंत्र से शराब की लत छुड़ाने का दावा करने वाले पाखंडी बाबा ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला पति के शराब पीने की आदत से परेशान होकर बाबा के पास पहुंची थी। महिला के परिजनों ने बाबा को पकड़ लिया है। अब बाबा सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन


बता दें कि मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम रूपखेड़ा का है। यहां रहने वाली 21 वर्षीय महिला अपने पति की शराब की लत से परेशान थी। एक दिन वह काम से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे एक बाबा मिला। पहले तो बाबा ने उसका भविष्य बताने, समस्याएं बताने जैसी बातें की। जब महिला ने उसे बताया कि वह पति की शराब पीने की आदत छुड़ाना चाहती है तो बाबा ने कहा कि वह तंत्र-मंत्र से शराब की लत छुड़वा देगा। झांसे में लेकर उसने महिला से मोबाइल नंबर ले लिया। फिर बाबा लगातार फोन करने लगा। कुछ दिनों बाद बाबा उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा।
विज्ञापन


महिला ने परेशान होकर सारी बातें घरवालों को बता दी। सभी ने बाबा को सबक सिखाने की योजना बनाई। बाबा को रंगेहाथों पकड़ने के लिए उसे अपने खेत में बुला लिया। रिश्तेदारों को भी खेत पर छिपा दिया था। बाबा ने वहां पहुंचकर तंत्र मंत्र के नाम पर पहले महिला की आंखें बंद करा दीं और खुद अपने कपड़े उतारकर बैठ गया। साथ ही महिला से अश्लील हरकतें करने लगा तो उसने खेत में छिपे परिवार वालों को बुला लिया। बाद में तथाकथित बाबा को पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। पुलिस ने खंडवा जिले के चिचली गांव के बाबा विक्रम के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed