फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Tilak was applied to the passengers passing through Mundi Khandwa Road

Khandwa: जर्जर रोड के लिए अनोखा विरोध, रोड से गुजर रहे यात्रियों को लगाया तिलक; फिर माला पहनाकर किया स्वागत

Sun, 10 Nov 2024 07:25 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 07:25 AM IST
सार

क्षेत्र के तमाम उन जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों पर भी किसान गजेंद्र ने आरोप लगाया कि जर्जर हो चुके इस मूंदी-खंडवा रोड पर मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए का खेल भी खेला जा रहा है। बावजूद इसके स्थिति जस की तस है ।

विज्ञापन
Tilak was applied to the passengers passing through Mundi Khandwa Road
जर्जर मार्ग के लिए अनोखा विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल पुनासा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मूंदी खंडवा मार्ग पर शनिवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी राहगीरों को स्थानीय ग्रामीण फूलों की माला पहना रहे थे, तो वहीं उनके मस्तक पर तिलक लगाकर उनका स्वागत भी कर रहे थे। बीच रास्ते में इस तरह का अनोखा स्वागत देखकर हर कोई एक बार तो ठिठक कर अचरज से पूछने लगा कि भय्या यह सब है क्या। दरअसल यह अनोखा स्वागत इसलिए किया जा रहा था कि जर्जर हो चुके इस रोड से यात्रा करना मतलब एक बहादुरी का कार्य करना है और इसको लेकर जब स्थानीय ग्रामीण नेताओं और अफसरों के दर की खाक छान चुके तो थक हारकर उन्होंने विरोध का यह अनोखा तरीका खोज निकाला।
विज्ञापन


यात्रियों की बहादुरी के लिए माला एवं तिलक का उपयोग
इस अनोखे विरोध को लेकर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के गजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आए दिन लोग इस रोड पर हादसों के शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन ओर सरकार आंखे बंद कर बैठी है। उन्होंने बताया कि मूंदी खंडवा रोड पर सफर करने वाले यात्रियों की बहादुरी एवं धैर्य को फूल माला एवं तिलक लगाकर हमारे द्वारा स्वागत किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के तमाम उन जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों पर भी किसान गजेंद्र ने आरोप लगाया कि जर्जर हो चुके इस मूंदी खंडवा रोड पर मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए का खेल भी खेला जा रहा है, बावजूद इसके स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


आगामी दिनों में कांग्रेस करेगी बड़ा जन आंदोलन
वहीं इस विरोध को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस के आसाराम पटेल ने बताया कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब यदि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने रोड निर्माण की घोषणा नहीं की तो आगामी दिनों में कांग्रेस बड़ा जन अंदोलन करेगी। इस रोड पर आए दिन होने वाले हादसों में क्षेत्र के नागरिक शिकार हो रहे हैं। इसलिए हमने आज मूंदी खंडवा रोड पर सफर करने वाले यात्रियों की बहादुरी एवं धैर्य पर फूल माला एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत कर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed