फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Two children died after drowning in pits created by illegal sand mining in Khandwa

Khandwa News: अवैध उत्खनन से बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का बुरा हाल, कार्रवाई की मांग

Sat, 19 Jul 2025 10:49 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 10:49 PM IST
सार

खंडवा में अवैध मुरम उत्खनन से बने गड्ढे में नहाते समय दो किशोर डूब गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने गड्ढों के लिए उत्खनन करने वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Two children died after drowning in pits created by illegal sand mining in Khandwa
पानी में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत।

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 4 किमी दूर अवैध उत्खनन से बने गड्ढों में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


दरअसल,  ग्राम सुरगांव निपानी के दोनों बच्चे भैंसों को चराने के लिए निकले थे। इस दौरान गांव से करीब 2 किमी दूर, लगभग 400 एकड़ क्षेत्र में अवैध मुरम खुदाई से बने गहरे गड्ढों में वे भैंसों को नहलाने लगे और खुद भी नहाने लगे। लेकिन गड्ढे गहरे होने के कारण दोनों उसमें डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे को करीब 15 मिनट की तलाश के बाद गहरे पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को खंडवा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बच्चों के नाम शेफान उर्फ बिल्लू पिता मुनीर (14) और अल्फेज पिता मुजफ्फर (16) हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा

हादसे के बाद परिजनों ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी और अवैध उत्खनन करने वालों पर ग्रामीण क्षेत्र में गड्ढे छोड़ने का आरोप लगाया है। बारिश के चलते गड्ढों में जल भराव हो गया था, जिससे यह स्थिति बनी। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की है।

 

अवैध उत्खनन से बने गड्ढे में डूबने से दो बालकों की हुई मौत

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed