फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Severe heat in Nimar, 42 lakh units of electricity consumption more till now

Khandwa News: निमाड़ में भीषण गर्मी, कूलर-पंखे और एसी के बिल दे रहे झटके, अब तक 42 लाख यूनिट बिजली की खपत अधिक

Thu, 23 May 2024 09:48 AM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 09:48 AM IST
सार

निमाड़ की गर्मी वैसे ही चर्चित रहती है। जैसे जैसे तापमान बढ़ा है, वैसे-वैसे बिजली के बिल भी बढ़े हैं। अब तक के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि 42 लाख यूनिट की खपत ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन
Khandwa News: Severe heat in Nimar, 42 lakh units of electricity consumption more till now
निमाड़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निमाड़ में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर आम आदमी को पसीना निकल रहा है, तो वही इस दौरान घरों में लगातार 24 घंटे चल रहे पंखे, कूलर और एसी से बढ़ रहे बिजली बिलों को देखकर आंखों से आंसू भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल की शुरुआती गर्मी में बिजली खपत के आंकड़े और इस साल की गर्मी के अब तक के आंकड़ों को देखा जाए तो, इनमें 42 लाख यूनिट बिजली की खपत अधिक हुई है। जो कि अब मई में इसके दुगने स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। Fसके चलते आने वाले दिनों में बिजली बिलों का सीधा असर आम आदमी की जेब और घर के बजट पर भी पड़ने वाला है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग के अनुसार खंडवा जिले में पिछले वर्ष मार्च माह में 100.22 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जो कि इस वर्ष बढ़कर 116.43 लाख यूनिट तक पहुंची है। वहीं अप्रैल की बात करें तो पिछले साल इस महीने कुल 128.94 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी जो कि इस वर्ष बढ़कर 155.31 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इस तरह से पिछले साल के मुकाबले मार्च और अप्रैल माह की खपत में 42.48 लाख यूनिट का इजाफा देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस साल मार्च और अप्रैल माह में जिले का तापमान 40 से 41 डिग्री तक रहा है, लेकिन मई के आखिर और जून के शुरुआती दिनों में यही तापमान 45 से 46 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान घरों में लगातार 24 घंटे चल रहे कूलर, पंखे और एसी आम आदमी के बजट को बिगाड़ते हुए बिजली बिलों को बेतहाशा बढ़ा सकते हैं। हालांकि सुबह से पड़ रही तेज धूप और दोपहर में चल रही लपट के बावजूद शाम को भी लोग उमस से परेशान हैं, और यही हाल अभी जून माह के शुरुआती दिनों तक रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed