फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Punishment for stealing change from the temple's donation box

Khandwa: मंदिर की दान पेटी से चिल्लर चुराने की ऐसी सजा, चोरी किए रुपये से ज्यादा का जुर्माना, दो साल की जेल भी

Fri, 18 Oct 2024 09:44 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

खंडवा जिला न्यायालय ने हनुमान मंदिर से सिक्के चोरी करने के मामले में आरोपी बनाए गए शेख वसीम दोषी माना है। उसके ऊपर 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया साथ ही 2 साल की सजा भी सुनाई है।

विज्ञापन
Punishment for stealing change from the temple's donation box
कोर्ट का फैसला

विस्तार

हनुमान जी के मंदिर जाकर उनसे धन-दौलत की कामना करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में एक चोर ने न तो हनुमान जी से धन-दौलत मांगी और न ही किसी बड़ी चोरी को अंजाम दिया। इस चोर ने तो हनुमान मंदिर में रखी दान पेटी से केवल चिल्लर (छोटे सिक्के) चोरी करने का काम किया। इस घटना के बाद अब उसे दो साल के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


इस मामले में खंडवा जिला न्यायालय ने आरोपी शेख वसीम को भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 457 के तहत 1 साल के सश्रम कारावास और 500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। साथ ही, धारा 380 भादवि के तहत 2 साल के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस प्रकार, आरोपी को कुल 1,500 रुपये का जुर्माना भरना होगा और 2 साल की जेल की सजा भुगतनी होगी। पुलिस पहले ही उससे चुराए गए 1,000 रुपये की चिल्लर बरामद कर चुकी है। इस मामले में अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भवानीशंकर दांगी ने पैरवी की थी।
विज्ञापन


चिल्लर चोरी की पूरी घटना
एडीपीओ हरिप्रसाद बांके ने बताया कि यह घटना मार्च 2019 की है, जब फरियादी अरुण कुमार खंडवा के घंटाघर चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करके ताला लगाकर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और गेट खुला हुआ था। साथ ही, मंदिर की दान पेटी भी टूटी पड़ी थी। दान पेटी में रखी लगभग 1,000 रुपये की चिल्लर कोई बदमाश चुराकर ले गया था। इस दौरान एक लोहे की रॉड, जिससे ताला तोड़ा गया था, मंदिर के अंदर पड़ी हुई मिली। फरियादी अरुण की सूचना पर पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में आरोपी को पकड़ा गया और उससे चोरी की गई चिल्लर भी बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed