फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Preparations are going on for story of Pandit Pradeep Mishra in Kothi near Omkareshwar

Khandwa: ओंकारेश्वर के समीप कोठी में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर तैयारी जारी, कल से 15 जून तक होगी कथा

Sat, 08 Jun 2024 04:08 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2024 04:08 PM IST
सार

माना जा रहा है कि लगभग दो लाख श्रद्धालु रोजाना इस कथा को सुनने आने वाले हैं। वहीं, लगभग 50,000 भक्तों के रोजाना बाबा ओंकार के दर्शन करने भी पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Khandwa Preparations are going on for story of Pandit Pradeep Mishra in Kothi near Omkareshwar
ओंकारेश्वर पहुंचकर कथा स्थल का जायजा लेते जिला प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में देश भर के ख्यात कथा वाचक और कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा की रविवार से कथा आयोजित की जाएगी। यहां के कोठी और थापना गांव के बीच में इस कथा का आयोजन रखा गया है, जिसकी तैयारियों को लेकर अब जिला प्रशासन भी जुट गया है। यहां सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी प्लान बनाया गया है। इसके साथ ही कथा सुनने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए यहां चार पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान 150 ट्रैफिक अधिकारी व कर्मचारी पार्किंग और यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। इसके लिए पुलिस हेडक्वॉर्टर से अतिरिक्ति बल की भी मांग की गई है। खास बात यह है कि कथा स्थल पर तीन दिन पहले से ही श्रद्धालु पंहुचने लगे हैं।
विज्ञापन


खंडवा जिले के ओम आकर के पर्वत पर स्थित ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप रविवार से कुबरेश्वर धाम के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने वाली है, जिसको लेकर यहां एक बड़ा सा पंडाल बनाया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। वहीं, इस दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बड़ी मात्रा में ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर दर्शन करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि लगभग दो लाख श्रद्धालु रोजाना इस कथा को सुनने आने वाले हैं, तो वहीं लगभग 50,000 भक्तों के रोजाना बाबा ओंकार के दर्शन करने भी पहुंचने का अनुमान है। वहीं, जिला प्रशासन के लिए मंदिर में आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ एक चुनौती बनी हुई है। ओंकारेश्वर की ओर आने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के साथ वाहन चालकों की आवाजाही रोड पर सुगम हो सके, इसके लिए भी प्रशासन ने प्लान बनाया है।

यहां के मोरटक्का चौराहे से एक्वाडक्ट के बीच दो ग्राउंड हैं। जहां वाहन पार्किंग की जाएगी। बड़वाह से आने वाले वाहन चालक यहां गाड़ियों को पार्क कर सकेंगे। वहीं, दूसरी पार्किंग कथा स्थल के पास रहेगी। जब यहां पार्किंग भर जाएगी तो दूसरी पार्किंग में वाहनों को भेजा जाएगा।

वहीं, यहां की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सघुवंशी ने बताया कि जाम की स्थिति में मार्ग परिवर्तित करेंगे। तीसरी पार्किंग सनावद की ओर से कोठी आने वाले वाहन चालक हेलीपैड व उसके पीछे की खाली जगह और वाटर पार्क में वाहन पार्क कर सकेंगे। कोठी चौराहे से ठीक आगे ओंकार हाइट्स के पास खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


कथा के कारण इंदौर से खंडवा रोड पर लोगों की आवाजाही ज्यादा होगी। यदि, वाहनों के कारण रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी तो भारी वाहनों को दूसरे रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए इंदौर ट्रैफिक डीएसपी को चिट्ठी भी लिखी गई है। तीन डायवर्शन पाइंट बनाए गए हैं। जाम की स्थिति में इंदौर से खंडवा-बुरहानपुर आने-जाने वाले भारी वाहनों को तेजाजी नगर, सिमरोल व देशगांव से डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed