फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: ATS action in Khandwa, Akil Khilji's son Jalil arrested with weapons

MP News: खंडवा में ATS ने चार युवकों को उठाया, सिमी मुखिया अकील खिलजी का बेटा गिरफ्तार; महाराष्ट्र ले गई पुलिस

Wed, 03 Sep 2025 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 03 Sep 2025 12:07 PM IST
सार

 ATS की कार्रवाई में सिमी के स्थानीय मुखिया और भोपाल जेल ब्रेक कांड में मारे गए अकील खिलजी का बेटा जलील खिलजी हथियारों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन
MP News: ATS action in Khandwa, Akil Khilji's son Jalil arrested with weapons
खंडवा में महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में महाराष्ट्र से आये एटीएस के एक दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े परिवारों के सदस्यों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार एटीएस ने कुल चार मुस्लिम युवकों को पूछताछ के लिए दो अलग-अलग जगहों से पकड़ा था। ये सभी युवक कहारवाड़ी और गुलमोहर कालोनी क्षेत्र के निवासी हैं। रात भर चली पूछताछ के बाद इनमें से तीन युवकों को छोड़ दिया गया। एक युवक की आपराधिक संलिप्तता मिलने के चलते उसे महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है। बता दें कि यह युवक सिमी के स्थानीय मुखिया और भोपाल जेल ब्रेक कांड के दौरान मुठभेड़ में मारे गए अकील खिलजी का बेटा जलील खिलजी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा मंगलवार देर शाम किया। जब चारों युवकों से पूछताछ कर ली गई थी और तीन युवकों को छोड़ दिया गया था। इसी बीच इनमें से छोड़े गए एक युवक के पिता ने मंगलवार को कोतवाली टीआई और एसपी से मिलकर अपने बेटे को बगैर किसी अपराध के पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसे डर है कि उसके पुत्र को किसी अपराध में जानबूझकर आरोपी न बना दिया जाए। इसमें उसने कोतवाली पुलिस के जवान के नाम भी बताए थे, जिन्होंने उसके पुत्र को पकड़ा था। हालांकि पुलिस से उसे आश्वासन मिला था कि यदि उसके पुत्र की संलिप्तता नहीं है तो उसे छोड़ दिया जाएगा। अब तक खंडवा पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और इस पूरी कार्रवाई को गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गैंगस्टर के सोशल मीडिया फैंस पर पुलिस की नजर, सलमान के जनाजे में रील बनाने वालों की जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मैगजीन और सात कारतूस बरामद
वहीं, कोतवाली पुलिस की ओर से दर्ज किए गए अपराध 502/25 के अनुसार मोहम्मद जलील पिता मोहम्मद अकील खिलजी उम्र 34 साल निवासी गुलमोहर कालोनी खंडवा को पुलिस ने पकड़ा है। उसे एक देशी पिस्टल सहित एक मैगजीन और सात कारतूस के साथ पकड़ा गया था। जिसकी कुल कीमत करीब 25 हजार रुपये है। इसे आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया। वहीं आरोपी जलील के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली खंडवा में पहले से ही साल 2011 के अपराध क्रं 319/2011 धारा 153ए भादवि और 3,13,10 indian explosives act व 25, 27 आर्म्स एक्ट के साथ ही साल 2012 के अपराध क्रं 370/2012 धारा 294, 506, 34 भादवि और साल 2015 के अपराध क्रं 957/2015 धारा 188 भादवि भी दर्ज पाए गए हैं।

एसपी बोले, पूछताछ में नहीं है कोई गंभीर बात
इधर इस मामले में खण्डवा एसपी मनोज कुमार राय ने मोबाइल पर हुई चर्चा में बताया कि यह सिमी या महाराष्ट्र एटीएस जैसा कोई गंभीर मामला नहीं है। त्योहारों के दौरान अवैध हथियारों की धरपकड़ के दौरान एक युवक से देशी कट्टा और कुछ कारतूस बरामद हुए थे। जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह आरोपी चूंकि सिमी के प्रमुख अकील खिलजी का बेटा है, जिस पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी कुछ आपराधिक प्रकरण दर्ज़ हैं, इसलिए वहां की पुलिस को सूचित किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed