फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Omkareshwar Adi Shankaracharya Statue Inauguration Postponed Due To Heavy Rain in Madhya Pradesh

MP News: आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण की बारिश के चलते बदली तारीख, CM शिवराज ने दिए ये निर्देश

Sun, 17 Sep 2023 09:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 09:22 AM IST
सार

Adi Shankaracharya Statue Inauguration Postponed: प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण अब 21 सितंबर को होगा। अभी यह 18 सितंबर को होने वाला था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन की सूचना दी।

विज्ञापन
MP News: Omkareshwar Adi Shankaracharya Statue Inauguration Postponed Due To Heavy Rain in Madhya Pradesh
आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लगातार पिछले तीन दिनों से बारिश का कहर जारी है और मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक भी इसी तरह की बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के चलते आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम भी बारिश की भेंट चढ़ गया और मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम को तीन दिनों के लिए आगे बढ़ते हुए 21 सितंबर की तारीख तय करना पड़ गया। बता दें कि प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम पहले 18 सितंबर तय किया गया था, जो कि लगातार हो रही बारिश के चलते खटाई में पढ़ता दिख रहा था।

विज्ञापन


खंडवा की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओम पर्वत पर बन रही आदि गुरु शंकराचार्य की बाल्य काल अवस्था की प्रतिमा का अनावरण 18 सितंबर को किया जाना था। यह कार्यक्रम अब तीन दिन आगे बढ़ते हुए 21 सितंबर को किया जाना तय हुआ है, जिसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर से दी है। साथ ही इस दौरान चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रमों को भी 21 सितंबर तक निरंतर रखा जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा अनावरण और यहां चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर बेहद गंभीर दिख रहे थे, और वे स्वयं भी इस अनुष्ठान और आयोजन की लगातार निगरानी करते हुए प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से लगातार बारिश का दौर जारी है और अब यह बारिश प्रदेशवासियों के लिए आफत की बारिश भी बन चुकी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सूखा पड़ा हुआ था, जिसके चलते मुख्यमंत्री उज्जैन महाकाल मंदिर में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना भी कर चुके थे, जिसके बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ था।

अच्छी बारिश को सीएम ने बताया भगवान की कृपा
प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पहले तो अच्छी बारिश के लिए भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर की कृपा होना बताया। उन्होंने लिखा कि भगवान महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। 


भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से आज मां नर्मदा स्थित डैम भर गए हैं। बता दें कि सावन और अधिक मास में पूरे प्रदेश में सूखा पड़ने के चलते मुख्यमंत्री स्वयं उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के मंदिर में जाकर प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना कर आए थे, जिसके बाद से ही प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है।

21 सितंबर को होगा प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा अनावरण और इस दौरान किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम की बदली हुई तारीख के बारे में शनिवार देर शाम ट्वीट कर बताया। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में बताया कि प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं। ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे। अब भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण 21 सितंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed