फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   LS Polls 2024: Congress candidate Narendra Patel's reply to BJP MP Dnyaneshwar Patil on calling him scapegoat

Lok Sabha: भाजपा MP के बलि का बकरा कहने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐसे दिया जवाब, अल्पसंख्यकों पर भी कही यह बात

Sun, 07 Apr 2024 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

Khandwa Lok Sabha: कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के बलि के बकरे वाले बयान पर कहा कि जो लोग मुझे बलि का बकरा कह रहे हैं, खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें जवाब देंगे कि बलि का बकरा कौन है। अल्पसंख्यक नेताओं की नाराजगी पर भी उन्होंने अपनी बात कही।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Congress candidate Narendra Patel's reply to BJP MP Dnyaneshwar Patil on calling him scapegoat
मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता नरेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर खंडवा संसदीय सीट पर लंबे इंतजार के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने बड़वाह विधानसभा के निवासी नरेंद्र पटेल पर भरोसा जताया है। इसी सिलसिले में रविवार दोपहर नरेंद्र पटेल खंडवा कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस मुख्यालय पर भी एक लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हलचल देखने को मिली।

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से मुखातिब होने पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया है, इस टिकट में सभी की सहमति है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, भाजपा नेता पाटिल ने कहा था कि कांग्रेस ने पटेल को बलि का बकरा बनाया है। इसे लेकर नरेंद्र पटेल ने कहा कि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि बलि का बकरा कौन है।
विज्ञापन

 
खंडवा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नरेंद्र पटेल अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता नरेंद्र पटेल ने रविवार को खंडवा के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता कि देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि आंधी कभी भी एक दिशा से नहीं चलती। इसलिए मैं नहीं समझता की कोई आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता जिस ओर इसका रुख मोड़ दे, उसी की आंधी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय हो गए हैं। मैंने अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया है। खास करके बरहानपुर क्षेत्र के कई गांवों के दौरे किए हैं। वहां पर कार्यकर्ताओं में अच्छा उत्साह है, क्योंकि चुनाव में अब कम समय बचा है। ऐसे में हमारे कार्यकर्ता भी अब जागृत होकर काम कर रहे हैं।
  
कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के बलि के बकरे वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे बलि का बकरा कह रहे हैं, खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें जवाब देंगे कि बलि का बकरा कौन है। हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत जांबाज हैं, अब सामने वाले को बलि का बकरा बनाकर ही छोड़ेंगे।


गौरतलब है कि नरेंद्र पटेल के नाम की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर ही कांग्रेस के दलित नेता रिंकू सोनकर ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, वे कहीं न कहीं दबाव में या अपने स्वार्थ के चलते या मौका स्थिति के चलते वह कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं। वहीं, पार्टी के ही अल्पसंख्यक नेताओं की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि हमसे कोई नाराज है। अगर फिर भी कोई नाराज है तो उसे मना लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed