फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: LPG train to Jabalpur leaks, 3-hour high-alert operation averts major accident

Khandwa News: एलपीजी से भरी मालगाड़ी में रिसाव, तीन घंटे का हाई-अलर्ट ऑपरेशन, समय रहते टला बड़ा हादसा

Mon, 13 Apr 2026 08:48 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 08:48 AM IST
सार

रविवार देर रात महाराष्ट्र से जबलपुर जा रही एलपीजी से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में गैस रिसाव हो गया। समय रहते प्रशासन, रेलवे और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से करीब 3 घंटे में स्थिति पर काबू पाया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Khandwa News: LPG train to Jabalpur leaks, 3-hour high-alert operation averts major accident
मालगाड़ी के डिब्बे से गैस रिसाव, समय रहते टली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत से जुड़ी खबरों के बीच मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात गैस रिसाव से एक बड़ा हादसा टल गया। पनवेल (महाराष्ट्र) से जबलपुर के बिटोनी जा रही एलपीजी से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में लीकेज मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दरअसल महाराष्ट्र के पनवेल से एक मालगाड़ी जबलपुर के बिटोनी की ओर जा रही थी। भारत पेट्रोलियम की इस मालगाड़ी के 32 वैगन में एलपीजी गैस भरी हुई थी। स्टाफ चेंज के लिए गाड़ी को खंडवा आउटर पर रोका गया। इस दौरान ट्रेन स्टाफ ने डिब्बों की जांच की, जिसमें एक वैगन से गैस रिसाव होने की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत ही रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जिला कलेक्टर, खंडवा एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर इस रूट से गुजर रही राजधानी सहित करीब 6 ट्रेनों को सुरक्षित दूरी पर आउटर में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि रविवार देर रात करीब 9:30 बजे महाराष्ट्र की ओर से आ रही मालगाड़ी खंडवा से होकर जबलपुर जा रही थी। 32 वैगन में एलपीजी गैस भरी थी, जिनमें से एक वैगन में लीकेज की जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें: Dhar News: टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव, एसआईटी करेगी जांच

जैसे ही सूचना मिली प्रशासन, पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और लीकेज वाले वैगन की पहचान कर प्रारंभिक रूप से गीली बोरियों और रेत के माध्यम से रिसाव को रोकने का प्रयास किया गया। साथ ही लीकेज की मरम्मत के लिए पीथमपुर से तकनीकी टीम को बुलाया गया।

कलेक्टर बोले- हो सकता था बड़ा हादसा
कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि लीकेज वाले वैगन को आइसोलेट कर दिया गया और 32 में से 31 वैगन को अलग कर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। करीब 3 घंटे तक यह ऑपरेशन चला, जिसके चलते इस रूट की ट्रेनों को रोका गया। उन्होंने बताया कि एक वैगन में भरी एलपीजी गैस ही बड़े हादसे के लिए पर्याप्त होती है, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।


खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय के अनुसार लीकेज की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की प्राथमिकता लीकेज की पहचान और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखना था। इस दौरान ट्रेनों को रोका गया और लीकेज वाले वैगन को आइसोलेट कर अलग किया गया। पानी और बोरों की मदद से रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। पीथमपुर से बुलाई गई तकनीकी टीम शेष लीकेज को ठीक करने में जुटी है।

रात करीब साढ़े 12 बजे 31 वैगन के साथ मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ मौके पर तैनात रहा। अलग किए गए वैगन को सुरक्षित रखा गया है और उसे जल्द ठीक कर रवाना करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed