फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Traffic police bulldozer run on silencers from Bullet Rajas bikes pressure horns taken out from buses

Khandwa: बुलेट राजाओं की बाइकों से निकले साइलेंसर-बसों से निकले प्रेशर हॉर्न पर चला ट्रैफिक पुलिस का बुलडोजर

Sat, 01 Jun 2024 09:53 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2024 09:53 PM IST
सार

लगभग 70 से 80 साइलेंसर और 30 से 40 प्रेशर हॉर्न यातायात विभाग द्वारा जब्त किए गए थे। शनिवार को उनकी नष्टीकरण की गई, जिसमें रोलर से उन सभी को नष्ट किया गया है।

विज्ञापन
Khandwa Traffic police bulldozer run on silencers from Bullet Rajas bikes pressure horns taken out from buses
नियम विरुद्ध लगे साइलेंसर पर चला ट्रैफिक विभाग का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में घूमने वाले बुलेट राजाओं पर ऐसी कार्रवाई की, जिसको लेकर शहर भर में हर कोई ट्रैफिक पुलिस की तारीफ कर रहा है। दरअसल, पुलिस ने बुलेट या इस तरह की गाड़ियों में तेज आवाज वाले और पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसर लगाने वालों को सबक सिखाने के लिए उनकी गाड़ियों में से नियम विरुद्ध लगाए गए। साइलेंसर को निकलवा कर उस पर बुलडोजर चलवा दिया।

विज्ञापन


यही नहीं बसों में भी लगाए गए प्रेशर हॉर्न जिनकी आवाज सुनकर बच्चे बूढ़े सभी को तकलीफ होती थी, उनको निकलवा कर और उन्हें सड़क पर बिछाकर, उन पर भी बुलडोजर चलवा दिया। यातायात पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद बुलेट बाइक से फायर साउंड निकालने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश भर के युवाओं में आज कल अपनी बुलेट बाइक में कंपनी फिटेड साइलेंसर को निकलवाकर, उसकी जगह तेज साउंड बनाने वाला साइलेंसर लगवाया जाना काफी ट्रेंड में है। इसके जरिए युवा बाइक से फायर साउंड निकालने के साथ ही पटाखे फोड़ते देखे जा सकते हैं। ऐसे ही बसों में प्रेशर हॉर्न का चलन भी तेजी से बढ़ा है, जिसकी तेज आवाज से बूढ़े, बच्चों सहित महिलाओं को खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा का ट्रैफिक विभाग इसको लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस तरह के नियम विरुद्ध लगाए गए करीब 40 प्रेशर हॉर्न सहित 80 साइलेंसर जब्त किए गए थे, जिन्हें नष्ट करते हुए शनिवार को उन पर बुलडोजर चलवा दिया गया। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई की शहर के लोगों ने जमकर तारीफ भी की, ट्रैफिक पुलिस तरह की कार्रवाई लगातार शहर में जारी रहेगी।


रोलर से की गई नष्टीकरण की कार्रवाई
इधर, इस पूरी कार्रवाई के बारे में बताते हुए यातायात डीएसपी आनंद सोनी ने बताया कि काफी समय से हमारे द्वारा रॉयल एनफील्ड या अन्य मोटर साइकिल जिनमें तेज आवाज वाले साइलेंसर या पटाखे की आवाज वाले साइलेंसर लगाकर लोग घूमते हैं। उन पर लगातार कार्रवाई खंडवा ट्रैफिक विभाग द्वारा की जा रही है। इसी तारतम्य में लगभग 70 से 80 साइलेंसर और 30 से 40 प्रेशर हॉर्न यातायात विभाग द्वारा जब्त किए गए थे, तो आज उनकी नष्टीकरण की करवाई थी। इसमें रोलर से उन सभी को नष्ट किया गया है, जिससे आगे उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सके और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed