फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: There will be a gathering of devotees on Somvati Bhutri Amavasya in Omkareshwar

Khandwa: ओंकारेश्वर में सोमवती भूतड़ी अमावस्या पर लगेगा श्रद्धालुओं का जमघट, पांच लाख के पहुंचने की संभावना

Thu, 04 Apr 2024 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 07:39 PM IST
सार

सोमवती भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तीन दिन पहले ही शनिवार से शुरू हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि पांच लाख लोग इस दिन यहां स्नान करने पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
Khandwa: There will be a gathering of devotees on Somvati Bhutri Amavasya in Omkareshwar
ओंकारेश्वर में बीते साल भूतड़ी अमावस्या पर लाखों भक्तों ने स्नान किया था। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश की तीर्थ नगरी कहे जाने वाले ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का मेला लगेगा। संभावना जताई जा रही है कि पांच लाख लोग इस दिन यहां स्नान करने पहुंच सकते हैं। 6 अप्रैल से लोग यहां आना शुरू हो जाएंगे, इसका सिलसिला 10 अप्रैल तक चलेगा। प्रशासन इसकी तैयारियों और सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को बैठक करेगा।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवती भूतड़ी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तीन दिन पहले ही शनिवार से शुरू हो जाएगा। नर्मदा स्नान भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन ओंकार पर्वत की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु अपने अपने साधनों हजारों वाहनों से पहुंचेंगे। ओंकारेश्वर नगर सहित आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में ओंकार पर्वत की परिक्रमा मार्ग नगर में हर कहीं जहां तक नजर पड़ेगी वहां तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आएंगे। सात अप्रैल की रात्रि को करीब चार लाख श्रद्धालु एक साथ ओंकारेश्वर में नर्मदा तटों पर अपना डेरा डाल कर पूरी रात्रि तांत्रिक क्रियाओं को अंजाम देंगे। बीते वर्ष 2023 चैत्रमाह की भूतड़ीअमावस्या पर ओंकारेश्वर में करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किया था। 
विज्ञापन


ओंकारेश्वर के समाजसेवी प्रदीप ठाकुर ने शासन एवं प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा है कि यह अमावस्या सबसे बड़ी अमावस्या है और थोड़ी सी भी भूल से बड़ा हादसा हो सकता है। 20 वर्ष पूर्व हुई दुर्घटना घटित ना हो इसलिए प्रशासन को अभी से इंतजाम शुरू कर देना चाहिए। बता दें कि 20 वर्ष पूर्व इंदिरा सागर बांध से पानी छोड़ने के दौरान नर्मदा नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओंकारेश्वर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय गीते ने बताया कि पांच अप्रैल को खंडवा जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन की संयुक्त बैठक होगी। इसमें प्रशासन के सभी विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा और सुरक्षा को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी। परिषद ने महापर्व को देखते हुए ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed