{"_id":"660f85c9df30e1a4a604b0aa","slug":"khandwa-news-rss-chief-mohan-bhagwat-reached-omkareshwar-and-inspected-adiguru-shankaracharya-project-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: ओंकारेश्वर में RSS प्रमुख मोहन भागवत, आदि गुरु शंकराचार्य प्रोजेक्ट का किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: ओंकारेश्वर में RSS प्रमुख मोहन भागवत, आदि गुरु शंकराचार्य प्रोजेक्ट का किया अवलोकन
Fri, 05 Apr 2024 10:32 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:32 AM IST
सार
महामंडलेश्वर पुरी महाराज ने बताया कि हम लोगों की पहले दिन से ही एकात्मता, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और एकात्मकता की भावना थी। जीव जगत, जगत आत्मा और परमात्मा सब एक ही है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे। उन्होंने ॐकार पर्वत पर आकार ले रही निर्माणाधीन आदिगुरु शंकराचार्य की स्टेच्यू ऑफ वननेस की प्रतिमा का अवलोकन किया। साथ ही एकात्मकता के इस प्रोजेक्ट के विषय में वहां मौजूद अधिकारियों और इंजीनियरों से जानकारी भी ली। इसके बाद संघ प्रमुख ओंकारेश्वर के बिल्लोरा स्थित श्रीश्री आश्रम पहुंचे, जहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। आज वे मालवा और मध्य प्रांत के पदाधिकारीयों की बैठक भी लेंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख देकर गए हैं स्नेहिल आशीर्वाद
संघ प्रमुख के ओंकारेश्वर दौरे को लेकर महामंडलेश्वर विवेकानंद पुरी महाराज ने कहा कि इस एकात्म धाम का सौभाग्य है कि जिनके कंधों पर बहुत बड़ा भार है, इस एकात्म धाम को जिस चीज की जरूरत थी, वह अपना स्नेहिल आशीर्वाद दे गए हैं। संदेश और संकेत भी दे गए हैं तो सब चीज हो गई। उनके आने से हमें यह विश्वास हो गया कि अब यह कार्य विशाल रूप और गति से होगा ।
विज्ञापन
संघ प्रमुख दे गए मंगल कामना का आशीर्वाद
महामंडलेश्वर पुरी महाराज ने बताया कि हम लोगों की पहले दिन से ही एकात्मता, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और एकात्मकता की भावना थी। जीव जगत, जगत आत्मा और परमात्मा सब एक ही है। यह सूत्र यहां से पूरे विश्व का कल्याण करेगा, इसी मंगल कामना का वह हमें आशीर्वाद देकर गए हैं। हम लोग उनके वचनों से अभिभूत हैं ।
विज्ञापन
