फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khandwa News: मुख्यमंत्री यादव का राहुल पर हमला, बोले- उनके नाना-दादी से पिता तक PM रहे, नहीं हटी गरीबी

Sat, 20 Apr 2024 05:55 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद चुनावी रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नहीं माना,  बल्कि पूरे देश को परिवार माना और काम किया।  

विज्ञापन
Khandwa News CM Mohan Yadav Attacks Rahul Gandhi Over Poorty
डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में खंडवा और मंदसौर में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को खंडवा और मंदसौर पहुंचे। खंडवा में भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल ने और मंदसौर में बंशीलाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद थे। नामांकन के बाद चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाने साधे। 



खंडवा में पाटिल के नामांकन के बाद यादव ने नगर निगम चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक रोड शो किया। जहां से वे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने स्थानीय सूरजकुंड ग्राउंड पहुंचे। सभा के दौरान सीएम यादव ने मंच से कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इनके नाना, दादी और पिताजी प्रधानमंत्री रहे, लेकिन अब तक इन्हें देश की मूल समस्याओं का ज्ञान नहीं हुआ है। इतने सालों में इनसे गरीबी नहीं हटी, और अब कह रहे हैं कि पांच साल हमें मौका दे दो, गरीबी हटा देंगे। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते-लड़ते केरल पहुंच गए। अब हो सकता है, केरल से सीधे समुद्र में पहुंच जाए।

सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विश्वास का भाव है, जिसके चलते ही जनता का उन्हें भरपुर आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है। इस चुनाव में भी मध्य प्रदेश की पूरी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। मोदी जी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने खुद को देश का प्रधानमंत्री नहीं माना बल्कि पूरे देश को अपना परिवार मानते हुए हमेशा काम किया है। 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी जी ने किया है। उन्हें पक्का मकान देने का काम मोदी जी ने किया है, और ऐसे कई काम हैं, जो मोदी जी ने देश की जनता के लिए किए हैं।

 

Khandwa News CM Mohan Yadav Attacks Rahul Gandhi Over Poorty
डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में खंडवा और मंदसौर में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। - फोटो : अमर उजाला
खिलकर रहेगा कमलः यादव
डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प किया है चाहे आंधी आए, तूफान आए, बारिश आए या सूर्य देवता आंख मिलाकर हमारी परीक्षा लें निश्चित रूप से कमल खिल कर रहेगा। कमल खिलने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। हम सब भाग्यशाली हैं परमात्मा की कृपा से इस समय को अपनी आंखों से देख रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भारत की तरफ देखती है। दुनिया के लोग मोदी जी का मान-सम्मान करते हुए 142 करोड़ देशवासियों का सम्मान करते हैं।


 
Khandwa News CM Mohan Yadav Attacks Rahul Gandhi Over Poorty
डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में खंडवा और मंदसौर में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। - फोटो : अमर उजाला
कागज तो आपने भी फाड़े हैं पप्पूजी..!
डॉ. यादव ने कहा कि दुर्भाग्य से उसके उलट कांग्रेस और कांग्रेस के नेता क्या कहते हैं, कैसे कहते हैं, कितना आश्चर्य लगता है। जिनके नाना, परनाना जी 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। जिनकी नानी 17 साल तक प्रधानमंत्री रही। जिनके पिताजी प्रधानमंत्री रहे। उसके बाद भी लगातार इतने साल निकालने के बाद उनकी मम्मी ने भी पीछे से सरकार चलवाई और कागज तो आपने भी फाड़े हैं पप्पू जी लेकिन आपको इन गरीबों की चिंता नहीं आई। ये कितनी बेशर्मी से बोलते हैं एक बार सरकार बनवा दो, एक झटके में गरीबी दूर कर दूंगा। आपके पिताजी ने गरीबी दूर नहीं की, दादी ने नहीं की, पूरा खानदान हो गया और क्या चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khandwa News CM Mohan Yadav Attacks Rahul Gandhi Over Poorty
डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में खंडवा और मंदसौर में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के लोगों को केवल सत्ता चाहिए
डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश के अंदर कांग्रेस के लोगों को केवल कुर्सी और सत्ता चाहिए, जिसके कारण वह पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं। एक बाबू उत्तर प्रदेश में हार के भागे तो केरल में जाकर अटके हैं। अबकी बार हारेंगे तो आगे समुद्र है। जगह भी नहीं है चुनाव लड़ने के लिए आगे कहां जाएंगे..। आपके (राहुल के) भाव ही ऐसे हैं केरल के अंदर भाषण देते हुए कहते हैं मैं बीजेपी वालों का इसलिए विरोध करता हूं कि भाजपा इस देश को नहीं समझती..। आप ही समझा दो वह कह रहे हैं देश के अंदर अलग-अलग भाषा और संस्कृति है इसलिए देश की कल्पना भी अलग-अलग होगी। आप इस देश के अंदर ये क्या कह रहे हो। हमारा कितना सुंदर नारा है, "अलग भाषा, अलग वेश, फिर भी अपना एक देश।" अगर आप देश के अंदर अलग-अलग देश देखने का पाप करोगे जो आपके पुरखों ने किया। अंग्रेज भी वह नहीं कर पाए जो कांग्रेस ने किया। अंग्रेजों के समय में भी हमारा भारत एक था लेकिन दुर्भाग्य से जिस दिन हमारा बंटवारा हुआ उस दिन अंग्रेज तो अपने देश चले गए। हमारे देश का खंडित हिस्सा मिला तो कांग्रेस के कारण से मिला।  देश को खंडित करने का पाप कांग्रेस के माथे पर है।  हमारा कश्मीर भारत का मुकुट इसको भी अलग करके ले जाने के लिए धारा 370 का पाप कांग्रेस के माथे पर है। लगातार 40 हजार लोगों की हत्याएं कश्मीर के कारण से हुई। ये सारा पाप कांग्रेस के माथे है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed